मुख्यमंत्री मोहन यादव आज पन्ना को देंगे सौगात, 204 करोड़ के 22 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पन्ना को 204 करोड़ 26 लाख लागत के 22 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसमें 94 करोड़ के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 109 करोड़ के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
CM Mohan Yadav

MP Jal Ganga Samvardhan Abhiyan

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को पन्ना प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे जिला मुख्यालय स्थित होमगार्ड ग्राउण्ड पन्ना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे । यहां वे 204 करोड़ 26 लाख रुपए लागत के 22 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 94 करोड़ 63 लाख रुपये के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 109 करोड़ 63 लाख रुपये के 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।

204 करोड़ के 22 विकास कार्यों के लोकार्पण/भूमिपूजन में क्या क्या शामिल है

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पन्ना जिले के शासकीय सांदीपनि उ.मा. विद्यालय गुनौर एवं पवई तथा शासकीय महाविद्यालय पवई के नवीन भवन निर्माण का लोकार्पण करेंगे।
  • बृजपुर एवं सुहावा बैराज योजना सहित बृहस्पति कुंड के सौंदर्यीकरण एवं ग्लास फ्लोर व व्यू प्वाइंट सहित अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
  • चार मार्गों क्रमशः टांईं पहुंच मार्ग, मकरंदगंज-हरद्वाही-गुनौर, मड़वा से बंधा एवं सप्तैया-झरकुआं-पगरा-बम्हौरी मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
  • डायमंड म्यूजियम, संयुक्त एसडीएम कार्यालय भवन पन्ना सहित छत्रसाल पीजी कॉलेज पन्ना के विज्ञान भवन रेनोवशन, उन्नयन एवं नवीन निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
  • गीता पेट्रोल पम्प से पोस्ट ऑफिस तिराहा तक रोड, डिवाईडर निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों और स्वच्छ भारत मिशन शहरी अंतर्गत जल प्रबंधन कार्य का भी भूमिपूजन करेंगे।
  • अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पवई के 370 वर्गमीटर निर्माण कार्य, शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पन्ना में कर्मशाला एवं नवीन भवन निर्माण का भूमिपूजन
  • शासकीय उ.मा. विद्यालय उत्कृष्ट पवई में 100-100 सीटर बालक व बालिका छात्रावास निर्माण का भूमिपूजन।
  • शासकीय हाईस्कूल रक्सेहा एवं भापतपुर कुर्मियान के हायर सेकेण्डरी में उन्नयन निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया जायेगा।

मुख्यमंत्री के पन्ना प्रवास के दृष्टिगत गुरुवार (23 जुलाई 2026) को कमिश्नर अनिल सुचारी और पुलिस महानिरीक्षक मिथलेश शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कमिश्नर सुचारी ने कार्यक्रम स्थल सहित हेलीपैड और अन्य प्रस्तावित स्थलों के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी व्यक्तियों के कार्यक्रम स्थल पर आगमन और निकास व्यवस्था सहित कार्यक्रम की रूपरेखा जानी। साथ ही सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा आईजी ने रूट चार्ट, परिवहन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिए । इसके पहले कलेक्टर ऊषा परमार द्वारा भी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया था।

ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कार्यक्रम

  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दोपहर 1ः50 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा प्रस्थान कर 02ः35 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचेंगे ।
  • इसके बाद 02ः45 बजे हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे पन्ना हेलीपैड आएंगे।
  • जिला मुख्यालय पन्ना पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के उपरांत मुख्यमंत्री
  • शाम 5ः05 बजे पन्ना हेलीपैड से प्रस्थान कर 05ः20 बजे खजुराहो विमानतल पहुंचेंगे।
  • यहां से वायुयान द्वारा 05ः30 बजे भोपाल रवाना होंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews