पन्ना में बालक छात्रावास की रसोई में फटा कुकर, रसोईया घायल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां साल 2009-10 से कोई भी सामान जैसे कुकर, बर्तन, गैस-चूल्हे, आदि नहीं खरीदी गई है। जिस कारण पुराने चीजों से यहां काम चलाना पड़ रहा है।
पन्ना में बालक छात्रावास की रसोई में फटा कुकर, रसोईया घायल

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां बालक छात्रावास में कुकर फटने से हड़कन मच गया। बता दें कि इस घटना से रसिया के सीने में गहरी चोट आई है, जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, उसका इलाज चल रहा है।

सी.डब्ल्यू.एस.एन बालक छात्रावास का मामला

दरअसल, मामला जिला मुख्यालय के पुराने पन्ना में स्थित सी.डब्ल्यू.एस.एन बालक छात्रावास का है। जब रसोईया प्रेशर कुकर में दाल बना रही थी, तभी वह अचानक से फट गया। मामले को लेकर प्रबंधन पर यह आरोप लगाया गया है कि यह दो-तीन महीने से खराब था, इसकी शिकायत भी लगातार रसोईया द्वारा की जा रही थी, लेकिन अधिकारियों ने कुकर नहीं बदलवाया।

सीलिंग फैन भी क्षतिग्रस्त

अचानक कुकर फटने से इसका ढक्कन छत में जा लगा, इससे सीलिंग फैन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त रसोईया राजकुमारी प्रजापति सहित मिथिलेश कुमार सेन वहां मौजूद थे। गनीमत यह रही की घटना के वक्त कोई भी छात्र मौजूद नहीं थे। वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। जानकारी मिलते ही डीपीसी अजय गुप्ता ने अपनी गाड़ी से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

रहते हैं करीब 50 छात्र

बता दें कि छात्रावास में जिले भर के 45 से 50 दिव्यांग छात्र वर्तमान में रहते हैं। जिनके लिए सरकार की तरफ से रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। जिसकी देखभाल पीडीसी कार्यालय द्वारा की जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां साल 2009-10 से कोई भी सामान जैसे कुकर, बर्तन, गैस-चूल्हे, आदि नहीं खरीदी गई है। जिस कारण पुराने चीजों से यहां काम चलाना पड़ रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews