पन्ना में गैस एजेंसी के नाम पर 44 लाख की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस ने 6 लाख की डिजायर कार, 15 हजार की 3 मोबाइल जब्त की है। अभी पुलिस की गिरफ्त से 2 आरोपी फरार है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पढ़ें विस्तार से...
Police Arrest Crime

Panna News : मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जब पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए गैस एजेंसी दिलवाने के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई जबलपुर में की गई है। फिलहाल, दोनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद कर लिया गया है। साथ ही उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि यह कार्रवाई साइबर सेल की टीम और देवेंद्रनगर थाना पुलिस की टीम ने मिलकर की गिरफ्त में आए दोनों युवकों पर 44 लाख 51 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

SP ने कही ये बात

एसपी पन्ना साई कृष्ण एस थोटा ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी पुरुषोत्तम सोनी ने 7 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि फरवरी 2023 में गांव के एक व्यक्ति ने गैस एजेंसी दिलवाने का आश्वासन दिया और अपने 3 साथियों के साथ मिलकर अलग-अलग बैंक खातों में 23 लाख रुपए और नगद 21 लाख 51 हजार रुपए उससे लिए, लेकिन अब तक अपने वादे को पूरा नहीं किया। जब भी उसे इस बारे में बात की जाती थी। वह पैसे डालता ही गया और कोई गैस एजेंसी नहीं दिलवाई।

2 गिरफ्तार

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 2 संदिग्ध व्यक्ति प्रभांशु तिवारी और हिमांशु तिवारी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने के लिए थाने लाई। जिसने घटना को स्वीकार कर लिया। जिसके पास से पुलिस ने 6 लाख की डिजायर कार, 15 हजार की 3 मोबाइल जब्त की है। अभी पुलिस की गिरफ्त से 2 आरोपी फरार है। जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए मुखबिर तंत्र और टीम एक्टिव है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews