MP Breaking News

केन-बेतवा लिंक परियोजना से 62 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

आगामी 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा खजुराहो में केन-बेतवा लिंक परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा, जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पहले ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
ken betwa link project

Ken Betwa Link Project : मध्य प्रदेश को जल्द ही केन-बेतवा लिंक परियोजना की बड़ी सौगात मिलने वाली है। दरअसल, 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस पर खजुराहो में इस परियोजना का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमि पूजन किया जाएगा। इसके लिए पन्ना और छतरपुर प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे।

केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत, पन्ना जिले की केन नदी और बेतवा नदी को जोड़ा जाएगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को लाभ मिलेगा।

पन्ना कलेक्टर ने दी ये जानकारी

पन्ना कलेक्टर सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से जिले के लगभग 388 ग्राम सिंचाई एवं पेयजल सुविधा से लाभांवित होंगे। इसके लिए 20 से 25 दिसंबर तक प्रचार-प्रसार भी किया जाएगा।

छतरपुर में संवाद कार्यक्रम का आयोजन

वहीं, छतरपुर जिले में भी जनजागरुकता गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं। विभिन्न गांव में कलश यात्राएं और संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा, किसान चौपाल का आयोजन कर परियोजना के लाभ के बारे में बताया जा रहा है। साथ ही लोगों से ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की जा रही है।

लाखों लोगों को मिलेगा पेयजल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परियोजना की शुरुआत से पूरे मध्य प्रदेश को 1834 मिलियन क्यूबिक मीटर और उत्तर प्रदेश को 750 मिलियन क्यूबिक मीटर पानी मिलेगा। छतरपुर, सागर, विदिशा, टीकमगढ़, दमोह, दतिया, शिवपुरी सहित उत्तर प्रदेश के बांदा, महोबा, झांसी और ललितपुर को पानी पहुंचाने की योजना तैयार की गई है। वहीं, काम पूरा होते ही सालाना करीब 10.62 लाख हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई का लक्ष्य भी रखा गया है। इसके अलावा, परियोजना के तहत 62 लाख लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही 103 मेगावाट हाइड्रो पावर भी जनरेट किया जाएगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit
Follow Us :GoogleNews
केन-बेतवा लिंक परियोजना से 62 लाख लोगों को मिलेगा पेयजल, PM मोदी करेंगे उद्घाटन