Lok Sabha Election 2024: सपा कार्यकर्ता ने लगा दिया सीएम डॉ मोहन के नाम का नारा, वीडियो वायरल

Dr Manoj Yadav SP

Lok Sabha Election 2024: खजुराहो सीट पर समाजवादी पार्टी के लिए मुसीबतें टल नहीं रहीं, पिछले दिनों पार्टी प्रत्याशी (गठबंधन प्रत्याशी) मीरा यादव का नामांकन निरस्त हो गया तो सपा चुनावी दौड़ से बाहर हो गई और अज जब कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए सपा प्रदेश अध्यक्ष उन्हें संबोधित कर रहे थे तो एक कार्यकर्ता ने डॉ मनोज की जगह दो मोहन का नारा लगा दिया, तो मंच पर मौजूद सभी नेता असहज हो गए लेकिन नारे को फिर सही कर लिया गया।

सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक  

दरअसल समाजवादी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष  डॉ मनोज यादव आज कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए खजुराहो पहुंचे, वे गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर उनसे चर्चा कर रहे थे, उन्होंने कहा कि मैं सबके सामने शपथ लेता हूँ कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा, किसने क्या किया इसमें नहीं जाऊंगा, अब हम कितना अच्छा कर सकते हैं ये सोचना है।

डॉ मनोज की जगह डॉ मोहन का नारा बोल गया कार्यकर्ता 

अध्यक्ष जी की उस बात पर तालियाँ बजने लगी तभी एक कार्यकर्ता ने नारा लगाया डॉ मोहन …उसके इतना कहते ही डॉ मनोज यादव के हावभाव बदल गए हालाँकि अगले ही क्षण कार्यकर्ता ने खुद को सही करते हुए नारा लगाया कि डॉ मनोज यादव संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं , नाम को लेकर गलत नारे को मंच पर बैठे सपा नेताओं ने सुन लिया और वहीं कानाफूसी भी करने लगी, अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

[dgv_vimeo_video id=”933775849″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews