लोकायुक्त का एक्शन, 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी

लोकायुक्त का एक्शन, 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया पटवारी

पन्ना, नीलू शर्मा। कोरोना संकट के बीच रिश्वतखोरी का खेल भी जारी है। सागर लोकायुक्त की टीम ने पन्ना के पवई में एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। रिश्वत की रकम अतिक्रमण के एक मामले को रफा-दफा करने के लिए ली जा रही थी।

जानकारी के मुताबिक जिले के पवई हल्का के पटवारी राजेंद्र सोनी को सागर लोकायुक्त की टीम ने 25000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। पवई निवासी विकास जैन द्वारा लोकायुक्त सागर में शिकायत की गई थी जिसमें बताया गया कि पवई बस स्टैण्ड के समीप उसके द्वारा बाउण्ड्रीवॉल निर्माण कराने पर राजस्व विभाग द्वारा उसके खिलाफ अतिक्रमण का केस बनाया गया था। तहसीलदार न्यायालय में विचाराधीन इस केस को खारिज करने के एवज में पटवारी राजेंद्र सोनी द्वारा एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी।

लोकायुक्त इस शिकायत की तस्दीक के बाद बुधवार को कार्रवाई की। रिश्वत की प्रथम किश्त के रूप में 25 हजार रुपये की राशि विकास जैन द्वारा पटवारी आवास में पहुंच राजेन्द्र सोनी को दी गई। तभी लोकायुक्त पुलिस की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पटवारी का इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहना है कि वो चंदे की राशि ले रहे थे। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और कार्यवाही की भनक लगते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पटवारी के शासकीय आवास के बाहर जमा हो गए थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews