MP News: लोकायुक्त का शिकंजा, डिप्टी रेंजर व वनरक्षक रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

राजस्व निरीक्षक रिश्वत

पन्ना,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पन्ना जिले (Panna District) में आज शनिवार को लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। यहां सागर लोकायुक्त (Sagar Lokayukt) की टीम ने डिप्टी रेंजर व वनरक्षक को 4 हजार रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने तेंदू पत्ता फड़ दिलाने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़े.. MP Weather: अगले हफ्ते से फिर शुरु होगा झमाझम का दौर, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

दरअसल, यह मामला जिले के दक्षिण वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र मोहन्द्रा के मड़वा वन चौंकी का है। लोकायुक्त पुलिस के उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े ने बताया कि दक्षिण वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र मोहन्द्रा के मड़वा वन चौंकी में आरोपी डिप्टी रेंजर श्रवण कुमार शुक्ला और वन रक्षक लोकेंद्र राजपूत ने फड़ मुन्शी मनकी कमलेश कुशवाहा को तेंदूपत्ता फड़ दिलाने के बदले रिश्वत के रुपये मांगे थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews