खनिज साधन श्रम विभाग मंत्री का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

खनिज साधन श्रम विभाग मंत्री का ट्विटर अकाउंट हुआ हैक

पन्ना,डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री और पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह (Panna MLA Brijendra Pratap Singh) का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। इसकी शिकायत उन्होंने सोमवार को साइबर सेल में की है। साथ ही मंत्री जी ने फेसबुक पोस्ट कर जानकारी दी है कि ‘मेरा ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया है। समस्या के समाधान होने तक वह सभी से फेसबुक ऑफिस ऑफ ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, इंस्टाग्राम के माध्यम से संवाद जारी रखूंगा।’ मंत्री की शिकायत के बाद साइबर सेल की टीम ट्विटर अकाउंट हैक करने वाले की तलाश कर रही है।

आपको बता दें कि साइबर सेल क्राइम भोपाल से की गई शिकायत में लिखा है कि खनिज साधन श्रम विभाग मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का ट्विटर अकाउंट 20 जून 2022 को किसी ने हैक कर लिया है। पासवर्ड चेंज करने पर भी पासवर्ड चेंज नहीं हो रहे हैं। उपरोक्त संबंध में शीघ्र कार्यवाहीं करें।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews