पन्ना: HP गैस एजेंसी गुनौर से वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

hp गैस एंजेसी

पन्ना, भारत सिंह यादव। HP गैस एजेंसी (HP gas agency) का संचालक नरेंद्र जैन निवासी गुनौर ने 14.05.21 को थाना गुनौर में रिपोर्ट (report) दर्ज कराई थी कि दिनांक 13.05.21 की शाम 7:00 बजे रोज की तरह गैस एजेंसी से होम डिलीवरी (home delivery) करने वाला वाहन टाटा मैजिक (tata magic) क्रमांक एमपी 50 LA 0899 को वाहन चालक ने गैस एजेंसी के पास खड़ा कर दिया था जो रात में कोई अज्ञात चोर चोरी (steal) कर ले गया। थाना गुनौर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 171/21 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें… पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर की कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील

पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी का पता लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना के निर्देशन ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना बी.के.एस.परिहार एवं अनु0 अधि0 पुलिस (गुनौर) पियूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गुनौर उप निरीक्षक ए.पी. सिंह बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त पुलिस टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक पन्ना के दिये गये निर्देशो का पालन करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाने हेतु साइबर सेल पन्ना एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया।

यह भी पढ़ें… महिला ने ऑर्डर किया चिकन, मिली डीप फ्राइड तौलिया, देखें Viral Video

मुखबिर सूचना एवं सायबर सेल पन्ना से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा उक्त मामले में संदेही व्यक्ति जो पूर्व में भी थाना गुनौर एवं थाना देवेन्द्रनगर में हुई चोरियों में आरोपी है एवं जिला जेल पन्ना में अवरूद्ध है जिसे न्यायालयीन प्रक्रिया के अनुसार पुलिस रिमांड में प्राप्त कर थाना गुनौर लाया जाकर पूँछताछ की गई वही चोर निकला। उसने दिनांक 13.05.21की रात गैस ऐजेंसी गुनौर के पास से टाटा मैजिक वाहन MP 50 LA 0899 चोरी कर चोरहटा रीवा के पास छिपा कर रख देना स्वीकार किया । घटना को स्वीकार करने के फलस्वरुप चोरी गया गैस एजेंसी का वाहन टाटा मैजिक क्रमांक MP 50 LA 0899 कीमती करीब 80000 रूपये का जप्त कर थाना गुनौर लाया गया है आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews