पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर की कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील

पुलिस प्रशासन ने दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर की कोरोना गाइडलाइन पालन करने की अपील

मुंगावली, अलीम डायर। सोमवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन द्वारा कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के लिए दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर अपील की गई। साथ में दुकानदारों को एक पर्चा भी दिया गया जिसे दुकान पर चस्पा किया गया, जिसमें लिखा है कि यह दुकान हफ्ते में 3 दिन सोमवार बुधवार और शुक्रवार को खुलेगी और दुकान खुलने का सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। वहीं बिना मास्क के ग्राहक को सामान नहीं दिया जाएगा और दुकान पर सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंस का पालन होना आवश्यक है।

विद्या बालन ने लिपस्टिक उछाली और बदल लिया अवतार, देखिये वीडियो

प्रशासन ने दुकानदारों को कहा कि वो प्रत्येक ग्राहक से वैक्सीन लगवाने की अपील भी करें। ये सभी निर्देश पुलिस प्रशासन से थाना प्रभारी दीपक सोनी द्वारा मुंगावली नगर के दुकानदारों को दिए गए। थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने खुलने वाली सभी दुकानों पर जाकर दुकानदारों को गुलाब का फूल देकर कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। इस दौरान पुलिस प्रशासन का भारी हमला मौजूद रहा। लेकिन मेडिकल स्टाफ नदारद रहा जबकि इस कार्यक्रम की रूपरेखा के लिए रविवार को मीटिंग गई थी जिसमें पुलिस विभाग के साथ मेडिकल अधिकारियो को भी यहां मौजूद रहना था। इस मीटिंग की जानकारी चंद लोगों को ही थी, इस संबंध में जब थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने बताया अचानक यह मीटिंग रखी गई आगे से सभी को सूचना दी जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews