Panna News: किशोरी पर Acid Attack, दोनों आंखें जलीं, कार्रवाई का आश्वासन

Panna News: किशोरी पर Acid Attack, दोनों आंखें जलीं, कार्रवाई का आश्वासन

पन्ना, डेस्क रिपोर्ट। Panna पवई थाना क्षेत्र के बराहो गांव में दो युवकों ने एक किशोरी पर एसिड अटैक (acid attack) किया। जिससे उसकी दोनों आंखें जल गई है। अब वह पन्ना जिला चिकित्सालय में भर्ती है। एसिड अटैक का शिकार हुई किशोरी से मिलने पहुंचे। SP धर्मराज मीणा और कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। दो दिन बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chouhan) को पन्ना (panna) आना है। इसलिए प्रशासन ने इस मामले में कुछ ज्यादा ही संजीदगी दिखाई।

छेड़खानी का विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया :

घायल युवती का कहना है कि गांव के ही सुमेर सिंह और गोल्डी राजा पहले उसको पकड़कर ले गए। इसके बाद बदसलूकी की और बुरी नियत से छेड़खानी करने लगे जब विरोध किया तो उसकी आंखों में तेजाब डाल दिया। इस युवती की मां बचपन में ही खत्म हो गई थी।

Read More:Gwalior News: ऐतिहासिक स्वागत से अभिभूत हुए Scindia, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

परिवार के लोगों और परिचितों ने पालन पोषण किया वह गांव में ही छोटी सी दुकान चलाकर अपना भरण पोषण करती थी पर इस घटना ने उसका सब कुछ छीन लिया। दोनों आंखों से दिखाई देना बंद हो गया है। वहीं आरोपित अब भी खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस अब इस मामले को संजीदगी से ले रही है। एसपी धर्मराज मीणा ने कहा कि आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार करेंगे।

आंखों के इलाज के लिए चित्रकूट भेजा जा रहा : पीड़ित किशोरी की दोनों आंखों से दिखाई देना बंद हो गया है। प्रशासन ने युवती का समुचित इलाज कराने के लिए सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के आई हास्पिटल चित्रकूट भेजा जा रहा है। इस संबंध में सिविल सर्जन डाक्टर एलके तिवारी ने बताया कि चित्रकूट अस्पताल के डायरेक्टर डा. वीके जैन से मेरी बात हो गई है। उन्होंने समुचित इलाज का भरोसा दिया है। लिहाजा आंखों के अच्छे इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से पीड़िता को चित्रकूट भेज रहे हैं। किशोरी के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी संपूर्ण इलाज की व्यवस्था प्रशासन करेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews