
Panna News : मध्य प्रदेश की पन्ना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीजल चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से 40 लीटर डीजल सहित ₹5000 नगद और 1 कार जब्त की गई है। फिलहाल, तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
जानें मामला
दरअसल, 22 जून को मंडला गांव में कृष्ण होम्स स्टे के पास खड़े ट्रक से रात के समय करीब 150 लीटर डीजल चोरी कर ली गई थी। जिसकी कीमत करीब 14,000 रुपए थी। इसकी जानकारी लगते ही फरियादी ट्रक ड्राइवर सुरेन्द्र पाल थाने पहुंचा और मामले में शिकायत दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस में त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन किया और छानबीन शुरू कर दी। वहीं, मुखबिर तंत्र से सूचना मिलते ही दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया गया है।
पुलिस ने दी ये जानकारी
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान अजय लोनी, भूपेंद्र लोनी और शनी साहू के रूप में की गई है, जिन्होंने पूछताछ करने के दौरान कार्रवाई को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है। साथ ही उन्होंने बताया कि 150 लीटर डीजल में से उन्होंने 110 लीटर डीजल बेच दिया, उससे जितने पैसे मिले वह तीनों ने आपस में बराबर बांट लिया। वहीं, बाकी के 40 लीटर डीजल को पुलिया के नीचे छुपा दिया गया। इस आधार पर पुलिस ने छुपाए हुए डीजल को उक्त स्थान से बरामद कर लिया है। साथ ही तीनों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

