
Panna News : मध्य प्रदेश का पन्ना जिला आए-दिन मीडिया में चर्चा का विषय बना रहता है। इसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है, जब पुलिस विभाग द्वारा रेत का अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इससे पूरे इलाके के माफियाओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।
दरअसल, मामला अजयगढ़ क्षेत्र के उदयपुर गांव का है। जब तहसीलदार को ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायतें मिल रही थी कि सड़क किनारे अवैध रूप से रेत का उत्खनन किया जा रहा है।
380 ट्रॉली जब्त
इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने टीम का गठन किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर दबिश दी। इस दौरान रेत से भरी 380 ट्रॉली जब्त की गई, जिसकी मात्रा 1000 घन मीटर बताई जा रही है। मार्केट में इसकी कीमत करीब 19 लाख रुपए बताई गई है।
माफियाओं में हड़कंप
बता दें कि यहां पर रेत का परिवहन बड़े पैमाने पर किया जाता है। बारिश के मौसम में इस काम को पूरी तरह से रोक दिया जाता है, लेकिन बारिश खत्म होते ही यह काला कारोबार फिर शुरू कर दिया जाता है। माफियाओं द्वारा खुलेआम पुलिस को चुनौती दी जाती है। ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने पर उन्हें धमकाया भी जाता है। हालांकि, पुलिस भी मामले में लगातार कार्रवाई करती रहती है। फिलहाल, इस मामले में खनिज विभाग को रिपोर्ट दे दी गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

