कोरोना से लड़ने के लिये निरंतर सरकार की मदद कर रही ल्यूपिन लिमिटेड कंपनी

कोरोना से लड़ने के लिये निरंतर सरकार की मदद कर रही ल्यूपिन लिमिटेड कंपनी

रायसेन/दिनेश यादव

वैश्विक स्तर पर चल रही कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में ल्यूपिन लिमिटेड सहयोगात्मक भूमिका को निष्पादित करते हुए लगातार सहायता के लिए सामने आ रहा है। मध्यप्रदेश राज्य सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष में अप्रैल में 75 लाख रुपए की उच्च गुणवत्ता की मशीनें स्वास्थ्य विभाग एवं मेडिकल शिक्षण संस्थान रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर एवं एम्स भोपाल को विगत माह 14 अप्रैल 2020 को प्रदान कराई गई थी। इन मशीनों के उपयोग से राज्य सरकार की मेडिकल व्यवस्था को गति प्राप्त हुई ल्यूपिन लिमिटेड अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए राज्य सरकार के प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभागों में समय-समय पर सैनिटाइजर, मास्क, पीपीई किट, फेस शिल्ड इत्यादि वितरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में गरीब परिवारों को राशन किट एवं प्रवासी मजदूरों को पौष्टिक आहार किट का भी वितरण कंपनी द्वारा किया गया।

ल्यूपिन लिमिटेड अपने सतत प्रयास को कायम रखते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं साइट प्रमुख केसी शर्मा द्वारा डॉ राजेश राजौरा मुख्य सचिव औद्योगिक नीति और निवेश एवं प्रोत्साहन विभाग मध्यप्रदेश शासन को दूसरी बार 75 लाख रुपए की राशि के संदर्भ में संकल्प पत्र प्रदान किया गया है। इस राशि से शासन द्वारा निर्देशित 10 उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा समाधान संबंधी उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। यह उपकरण राज्य सरकार की वर्तमान में कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के उपचार में महत्वपूर्ण उपकरण है। ल्यूपिन लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन विभाग अनिल वर्गीस की मौजूदगी में साइट प्रमुख केसी शर्मा द्वारा यह भी बताया गया कि इस महामारी में हमारी संस्था राज्य सरकार के साथ मिलकर और निर्धारित नियमावर्ली का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए पूरी निष्ठा के साथ हर संभव मदद शासन एवं प्रशासन को समय-समय पर जारी रखेंगे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews