मामूली विवाद के बाद शादी समारोह में चली गोली, घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज

indore

Raisen Crime News: रायसेन के बेगमगंज इलाके में एक शादी समारोह में मामूली बात पर गोली चलने की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दो युवकों का आपस में विवाद हो गया था जिसके बाद एक युवक ने तमंचे से दूसरे युवक को गोली मार दी जो उसके गले से छूती हुई निकल गई। घायल अवस्था में उसे बेगमगंज अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार देकर उसे जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया है, फिलहाल उसका इलाज जारी है।

बेगमगंज पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान ले लिए गए हैं और आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह घटना बेगमगंज थाना क्षेत्र के मकरबा रोड स्थित मेजबानी शादी गार्डन में हुई। यहां पर जैद खान और तब्बू खान के बीच मामूली विवाद के बाद कहासुनी हो गई। कहासुनी करते हुए ये एक दूसरे को गाली गलौज करने लगे लेकिन लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवा दिया। जाते-जाते यहां से तब्बू खान धमकी देकर निकला था।

शादी समारोह में किसी भी प्रकार का हंगामा ना मचे इसलिए जैद को समझा-बुझाकर वहां से भेज दिया गया। जैद भी विवाद टालने के मकसद से अपने दोस्त के पास किला मोहल्ला जा रहा था। तभी रास्ते में तब्बू के भाई अजहर ने उसे रोक लिया और फोन लगाकर तब्बू और उसके कुछ दोस्तों को बुला लिया। सभी ने उसके साथ मारपीट की और फिर तमंचे से गोली चला दी। गोली जैद के गले को छूती हुई निकल गई जिसके बाद यह युवक वहां से फरार हो गए। घायल हालत में जैद को बेगमगंज अस्पताल भेजा गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews