आबकारी टीम की कार्रवाई, मंडीदीप के पास 20 पेटी अवैध शराब सहित कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

आबकारी टीम की कार्रवाई, मंडीदीप के पास 20 पेटी अवैध शराब सहित कार जब्त, आरोपी गिरफ्तार

रायसेन/मंडीदीप, डेस्क रिपोर्ट| जिले के मंडीदीप (Mandideep) के पास ग्राम सिमराई पर आबकारी विभाग (Excise Department) ने एक मारुती कार से 20 पेटी अवैध शराब (illegal liquor) सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| टीम ने मारुती कार को भी जब्त कर आरोपी राहुल एवं फरार आरोपी बंटी मीना के विरुध आबकारी एक्ट 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है|

दरअसल, रायसेन कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के आदेश अनुसार दीपम् रायचुरा सहायक आबकारी आयुक्त जिला रायसेन के निर्देशन मे अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन, विक्रय के विरुध निरंतर की जा रही कार्यवाही के तहत शनिवार रात को मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना पर ग्राम सिमरई मंडीदीप NH 12 पर औबेदुल्लागंज आबकारी व्रत की टीम के द्वारा नाकाबंदी की गयी l इस दौरान रात्रि के लगभग 2 बजे मारुति कार MP04 V 9665 को रोका गया| जिसमे 20 पेटी अवैध देशी मदिरा मसाला एवं प्लैन कुल 180 बल्क लीटर मदिरा कार से बरामद की गई|

गिरफ्तार आरोपी द्वारा बताया गया कि रात्रि में रायसेन से भोपाल की ओर भोपाल के ब्लेकरो द्वारा मारुति वैन से ले ज़ाया जा रहा था कि वाहन गौहरगंज पुल के पास क्षतिग्रस्त हुआ| इसके बाद मारुति कार मे मदिरा को भरा जाकर भोपाल की ओर रवाना किया गया| आबकारी टीम पूजा चंद्रन वर्मा वृत औबेदुल्लागंज प्रभारी व स्टाफ द्वारा आरोपी को ग्राम सिमराई में वाहन के साथ पकड़ा गया| आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा के लिए न्यायालय प्रस्तुत कर प्रकरण विवेचना मे लिया गयाल अवैध शराब 76000/- कीमत की बताई जा रही है l उक्त अपराध से जुड़े मुख्य आरोपियों की तलाश जारी है इस कार्यवाही में रविंद्र अहिरवार परिवेक्ष धीन आबकारी उप निरीक्षक, आरक्षक माजिद खान एवं ममता आदिवासी की एहम भूमिका रही।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews