रायसेन: तार फेंसिंग में घंटों से फंसा तेंदुआ, वन विभाग बेखबर, भोपाल से बुलाई गई रेस्क्यू टीम

रायसेन

रायसेन, दिनेश यादव। रायसेन (raisen) वन मंडल के गढ़ी रेंज के सांकल इलाके में एक तेंदुआ (leopard) खेत की तार फेंसिंग (fencing) में फंस गया। लोग बगैर परवाह किए जान जोखिम में डालकर फंसे हुए तेंदुए का वीडियो (video) बनाने में व्यस्त नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वही गढ़ी वन परीक्षेत्र टीम की लापरवाही खुलेआम दिखाई दे रही हैं।

यह भी पढ़ें… Rajasthan: कांग्रेस में अंदरूनी विवाद, BJP की होल्डिंग से राजे गायब, बदल रहे सियासी समीकरण

दरअसल, गढ़ी वन परिक्षेत्र के सांकल इलाके में एक तेंदुआ खेत की तार फेंसिंग में फंसा हुआ दिखाई दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह तेंदुआ रात को शिकार की तलाश में निकला होगा उसी दौरान फंस गया। सुबह जब ग्रामीणों ने फंसा हुआ तेंदुआ देखा तो सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ लग गई और जान जोखिम में डालकर उन्होंने वीडियो बनाना चालू कर दिया। इतना ही नहीं कुछ लोग तेंदुए के पास पहुंचकर वीडियो बनाने लगे जब तेंदुए ने दहाड़ मारी तो लोग भागते नजर दिखाई दिए।

इस घटना से गढ़ी वन परिक्षेत्र की खुलेआम बड़ी लापरवाही देखी जा रही है। वन विभाग की टीम को समय रहते पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू करना चाहिये था साथ ही सैकड़ों की संख्या में भीड़ लगा रहे लोगों को मौके से हटाना चाहिये था। अगर इस दौरान कोई दुर्घटना होती तो उसका कौन जिम्मेदार होता?

यह भी पढ़ें… महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रहलाद पटेल ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन, दिग्विजय सिंह को दी ये सलाह

अब तेंदुए का रेस्क्यू कर निकालने के लिए भोपाल वन विहार से एक टीम को बुलाया गया है जो पहुंचकर तार फेंसिंग में फंसे हुए तेंदुए को निकालेगी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गढ़ी रेंज का स्थानीय वन विभाग अपने आपको लाचार महसूस कर रहा है तभी भोपाल से वन विभाग की टीम को तेंदुए का रेस्क्यू कर निकालने के लिए बुलाया गया हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews