Hindi News

पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना अटक सकती है जनवरी से पेंशन, जानें प्रक्रिया

Written by:Pooja Khodani
Published:
हर साल पेंशनर के जीवित होने की पुष्टि के लिए नवंबर–दिसंबर में वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाना आवश्यक है। जिन पेंशनर्स ने अभी तक यह सत्यापन नहीं करवाया है, उनकी पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी।
पेंशनर्स के लिए जरूरी खबर, 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लें ये काम, वरना अटक सकती है जनवरी से पेंशन, जानें प्रक्रिया

pensioners

Rajasthan Pensioners News : राजस्थान के लाखों पेंशनरों के लिए काम की खबर है।सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिन पेंशनरों (वृद्वजन, विधवा एवं विशेष योग्यजन व्यक्ति) ने अबतक भौतिक सत्यापन नहीं करवाया है वे 31 दिसंबर 2025 से पहले करवा लें, अन्यथा जनवरी 2026 से पेंशन अटक सकती है या पेंशन के लाभ से वंचित हो सकते है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगर पेंशनर्स 31 दिसंबर 2025 तक बायोमैट्रिक या फेस रिकॉग्निशन तकनीक से वार्षिक सत्यापन नहीं कराते है तो उनकी वर्ष 2026 की पेंशन अस्थायी रूप से बंद कर दी जाएगी।हालांकि सत्यापन कराने के बाद इसे पुन: शुरू किया जाएगा।

31 दिसंबर तक करवा सकते है वार्षिक सत्यापन

दरअसल, राजस्थान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े पेंशनर्स के लिए हर साल पेंशनर के जीवित होने की पुष्टि के लिए नवंबर–दिसंबर में वार्षिक भौतिक सत्यापन कराना आवश्यक होता है। जिन पेंशनर्स ने अभी तक यह सत्यापन नहीं करवाया है, उनकी पेंशन बंद हो सकती है या फिर पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी। हालांकि, सत्यापन पूरा होते ही पेंशन उन्हें एरियर सहित वापस मिल जाएगा। वार्षिक भौतिक सत्यापन की लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 है। पेंशन धारक द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क, -ई-मित्र प्लस केंद्र और राजस्थान सोशल पेंशन एंड आधार फेसआरडी’ मोबाइल ऐप के जरिए बायोमेट्रिक या फेस रिकग्निशन कर सकते है।

पेंशनर्स ई-मित्र, मोबाइल ऐप सहित कई माध्यमों से करा सकते है सत्यापन

  • पेंशन धारक द्वारा अपने वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए ई-मित्र कियोस्क, -ई-मित्र प्लस केंद्र और राजस्थान सोशल पेंशन एंड आधार फेसआरडी’ मोबाइल ऐप के जरिए बायोमेट्रिक या फेस रिकग्निशन कर सकते है।
  • वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए विकसित एन्ड्राइड मोबाईल एप्प (Rajasthan Social Pension and Aadhar FaceRD) के माध्यम से लाभार्थी के फेस रिकाग्निशन के आधार पर किया जा सकेगा।
  • ऐसे पेंशनर्स जो अत्यधिक वृद्धावस्था, शारीरिक अस्वस्थता के कारण वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाने के लिए घर से बाहर जाने में असमर्थ है तो संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारियों द्वारा मोबाइल एप्प के माध्यम से घर बैठे ही वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा सकते है।
  • छाप से बायोमेट्रिक सत्यापन में कोई कठिनाई होने या आने पर पेंशनर्स अपना पीपीओ,आधार कार्ड अथवा जनआधार कार्ड लेकर उपखंड कार्यालय में उपस्थित होकर अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।
  • अंगुली की छाप बायोमैट्रिक्स से वंचित रहे पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन आईरिस स्कैन से भी किया जा सकता है।
  • यदि पेंशनर पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो अधिकारी स्वयं की SSO आईडी द्वारा SSP पोर्टल पर संबंधित पेंशनर का PPO नम्बर दर्ज करने पर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP के आधार पर भौतिक सत्यापन किया जा सकता है।
  • पेंशनर्स अपने स्मार्टफोन से भी यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए प्ले स्टोर से ‘राज SSP पोर्टल फेस रिकग्निशन’ और ‘आधार फेस RD’ ऐप डाउनलोड करना होगा।ऐप में अपना पेंशन पीपीओ नंबर दर्ज करें. इसके बाद जनाधार, आधार नंबर और बैंक खाता का मिलान सुनिश्चित करें।आगे की प्रक्रिया में ऐप कैमरे से पेंशनर का फोटो लेगा और फेस मैचिंग के बाद पलक झपकाने जैसे निर्देशों के आधार पर पहचान की पुष्टि की जाएगी।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews