
राजस्थान में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शीतलहर और घने कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर दृश्यता कम होने से यातायात की रफ्तार धीमी बनी हुई है। छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राज्य के कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की अवधि बढ़ाने के आदेश जारी किए हैं। यह अवकाश सभी स्कूल निजी, सरकारी, सीबीएसई, आईसीएसई, अनुदान प्राप्त और मान्यता प्राप्त स्कूलों पर लागू रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी शिक्षक स्कूल में नियमित रूप से उपस्थित रहेंगे और परीक्षाएं यथावत संचालित होंगी। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं शीतलहर और घना कोहरा छाने की संभावना है। पश्चिमी, उत्तरी और पूर्वी हिस्सों के कुछ क्षेत्रों में अति घना कोहरा भी छा सकता है।
राजस्थान के इन जिलों में बढ़ाई गई स्कूल की छुट्टियां
- दौसा: सभी स्कूलों में प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक अध्ययनरत छात्रों का 12 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान शिक्षक यथावत उपस्थित रहकर विभागीय कार्य सम्पादित करेंगे
- झुंझुनूं: कक्षा 1 से 8वीं तक के छात्रों के स्वास्थ्य और बढ़ती ठंड को देखते हुए 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।
- सीकर: कलेक्टर मुकुल शर्मा ने कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में 17 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया है। कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।
- जयपुर: प्री प्राइमरी से कक्षा 5वीं तक के छात्रों के लिए 13 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी मुकुल कविया ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। इस दौरान आंगनबाड़ी भी बंद रहेगी।
- जैसलमेर: जिला प्रशासन ने नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल 14 जनवरी तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं के लिए स्कूल का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
- भरतपुर व डीग: जिला कलेक्टर ने कक्षा 1 से 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 13 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है।
- श्रीगंगानगर: कलेक्टर मंजू के आदेशानुसार, नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के बच्चों के लिए 12 जनवरी तक अवकाश रहेगा। यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगा।
- नागौर: जिला कलेक्टर की ओर से प्री प्राइमरी से लेकर 5वीं कक्षा तक के छात्रों के लिए 13 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
- हनुमानगढ़ : 12 जनवरी को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलेक्टर खुशाल यादव के अनुसार, यह अवकाश कक्षा 8वीं तक के छात्रों के लिए रहेगा। सभी शिक्षक नियमित रूप से स्कूल में उपस्थित रहेंगे। पाली में भी कक्षा 5वीं तक के स्कूल 12 जनवरी को बंद रहेंगे।
SCHOOL HOLIDAY DM ORDER COPY

#दौसा#Dausa
जिले में कड़ाके की ठंड के मध्येनजर जिले में संचालित राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में प्री-प्राईमरी से कक्षा 8 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का 12 जनवरी का अवकाश घोषित किया है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ यथावत उपस्थित रहकर विभागीय कार्य सम्पादित करेंगे pic.twitter.com/o90UwQGdQN— District Collector & Magistrate, Dausa (@DmDausa) January 11, 2026
#Bharatpur
शीत लहर को देखते हुए जिला कलक्टर कमर चौधरी ने राजकीय, गैर स्कूलों में कक्षा पांचवी तक और आंगनबाड़ी केंद्रों में 12, 13 जनवरी को अवकाश घोषित किया।@BhajanlalBjp @madandilawar @DIPRRajasthan @svoruganti1466 @RajGovOfficial pic.twitter.com/w63sPaqaUO— District Collector & Magistrate, Bharatpur (@DmBharatpur) January 11, 2026
अवकाश – 12 व 13 जनवरी
कक्षा – प्री-प्राईमरी से 5वीं तक pic.twitter.com/LHPvYfwq4L— District Collector & Magistrate, Nagaur (@DmNagaur) January 11, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

