Rajasthan Weather: आज भी छाए रहेंगे बादल, 8 जिलों में आंधी-बारिश के आसार, सोमवार से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Rajasthan Weather Today: राजस्थान में रविवार को 8 जिलों में बारिश व बादल का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में रविवार को 2 संभागों में मौसम बदला रहेगा। आज 8 जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 23 मार्च को भी कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छा सकते है। हालांकि 24-25 मार्च से मौसम धीरे-धीरे शुष्क होने लगेगा और तापमान में फिर से वृद्धि होने लगेगी। शनिवार (21 मार्च 2026) को बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर सहित सीमावर्ती जिलों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिला।

इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ​बेमौसम हुई इस बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जैसलमेर के रामगढ़ और कुछड़ी जैसे क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से कटी हुई फसलों को नुकसान पहुंचा है। जोधपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री और बाड़मेर में 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जोधपुर व बीकानेर संभाग में बदला रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर (IMD) की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसके प्रभाव से रविवार (22 मार्च 2026) को पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष अधिकांश भागों में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल राज्य में आगामी एक सप्ताह हीटवेव चलने की कोई संभावना नहीं है।

8 जिलों के लिए येलो अलर्ट

रविवार को जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर, बीकानेर, नागौर, श्रीगंगानगर, दौसा और करौली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, मेघगर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।इन इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews