Hindi News

नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 125 करोड़ रुपये की संपत्ति स्थाई रूप से की फ्रीज

Written by:Atul Saxena
Published:
Last Updated:
अब तस्कर इन संपत्तियों को बेच नहीं सकेंगे गिरवी नहीं रख सकेंगे और न ही किसी तरह उपयोग कर सकेंगे। पुलिस की कार्रवाई ने जिले में नशा कारोबार करने वालों के बीच  हड़कंप मचा दिया है उनेक बीच दहशत का माहौल है।
नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 125 करोड़ रुपये की संपत्ति स्थाई रूप से की फ्रीज

राजस्थान की झालावाड़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, पुलिस ने नशा तस्करों पर बड़ा एक्शन लेते हुए करीब 125 करोड़ रुपये की संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया है, इन संपत्तियों में आलीशान मकान, महंगी गाड़ियाँ आदि शामिल हैं, पुलिस के इस एक्शन के बाद से नशे के सौदागरों के अलावा अन्य माफिया में भी हड़कंप मच गया है।

झालावाड़ पुलिस ने जिले में ऑपरेशन दिव्य प्रहार चलाकर नशा तस्करों पर बहुत बड़ा प्रहार किया है, पुलसी ने नशा माफिया की कमर तोड़ दी है, एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन में पुलिस ने करीब 125 करोड़ रुपये की संपत्तियों की जानकारी हैसल कर उन्हें स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया यानि अब ये तस्कर इन संपत्तियों को न अबेच सकेंगे और न ही इसका उपयोग कर सकेंगे। पुलिस ने जो संपत्तियां फ्रीज की हिं उसमें आलीशान मकान, महंगी गाड़ियां  पेट्रोल पंप, कृषि भूमि, कॉमर्शियल प्लॉट्स आदि शामिल हैं।

तीन महीने पुलिस ने की खुफिया तैयारी

नशा माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन के लिए पुलिस करीब तीन महीनों से नशा नेटवर्क से जुड़े अपराधियों और उनके रिश्तेदारों की अवैध संपत्तियों का गोपनीय डाटाबेस तैयार कर रही थी। पुलिस की अलग अलग टीमों ने इसपर काम किया और  इसके बाद साइबर टीम और विशेष जांच दल ने क़ानूनी प्रक्रिया पूरी करत इन संपत्तियों को स्थाई रूप से फ्रीज कर दिया।

इन संपत्तियों को ना बेच सकेंगे ना गिरवी रख सकेंगे

एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की प्रक्रिया को दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी से मंजूरी मिलने के बाद एक्शन लिया गया। अब तस्कर इन संपत्तियों को बेच नहीं सकेंगे गिरवी नहीं रख सकेंगे और न ही किसी तरह उपयोग कर सकेंगे। पुलिस की कार्रवाई ने जिले में नशा कारोबार करने वालों के बीच  हड़कंप मचा दिया है उनेक बीच दहशत का माहौल है।

एसपी की नशे के सौदागरों को चेतावनी 

एसपी अमित कुमार ने कहा नशा बेचोगे तो जेल भी होगी और काली कमाई भी खत्म होगी। संदेश साफ़ है अपराधियों को समझना होगा कि नशे से अर्जित संपत्तियां स्थाई नहीं रह सकतीं। सभी तस्करों के मामलों में थाना प्रभारी को केस अधिकारी नियुक्त किया गया है। पुलिस की जाँच में अब तक 71 नशा तस्कर घेरे में हैं और उनकी 107 संपत्तियां स्थाई रूप से फ्रीज की जा चुकी हैं। एसपी का कहना है ऑपरेशन दिव्य प्रहार जारी रहेगा।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews