अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर, राजस्थान लोक सेवा आयोग ने इंटरव्यू की तारीखें घोषित की, यहाँ पढ़ें डिटेल

RPSC ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा।
Rajasthan Public Service Commission

Rajasthan Public Service Commission

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के साक्षात्कारों का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इसके अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के चतुर्थ चरण के इंटरव्यू 19 जनवरी 2026 से शुरू होकर 29 जनवरी 2026 तक चलेंगे। इस भर्ती के साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले समस्त अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरे गए विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में मय समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित प्रस्तुत करना होगा।

लोक सेवा आयोग ने कहा है कि इसके अलावा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023 अन्तर्गत सहायक आचार्य वनस्पति विज्ञान और एबीएसटी के द्वितीय चरण के साक्षात्कार का आयोजन भी 19 से 29 जनवरी 2026 तक किया जाएगा।

आयोग के मुताबिक ये सभी पदों के लिए साक्षात्कार में उपस्थित होने वाले ऐसे अभ्यर्थी, जिन्हाने पूर्व में अपना विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किया है वे विस्तृत आवेदन-पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियों के साथ अनिवार्य रूप से लाएं।

अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

RPSC ने बताया कि साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। इन दस्तावेजों के अभाव में साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र यथासमय वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

आरएएस भर्ती परीक्षा का नवीन सिलेबस और स्कीम जारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने भविष्य में आयोजित होने वाली राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक एवं मुख्य) परीक्षा का नवीन पाठ्यक्रम और स्कीम जारी कर दी है। आयोग द्वारा इसे आधिकारिक वेबसाइट पर प्रसारित किया गया है।

​मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आगामी आरएएस परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ‘राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक एवं मुख्य) परीक्षा’ लिंक के माध्यम से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews