Rajasthan Weather : शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज, 22 अगस्त तक बारिश, आज 16 जिलों में ऑरेंज येलो अलर्ट

15 से 21 अगस्त के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग और 16 से 22 अगस्त के दौरान बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश होने की संभावना है।
rajathan weather

बंगाल की खाड़ी, उड़ीसा व आंध्र प्रदेश तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।अगले 48 घंटों में राजस्थान में फिर मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना है, ऐसे में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। 15 से 22 अगस्त के बीच जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर, कोटा, बीकानेर और उदयपुर संभाग में मौसम बदला रहेगा और इस दौरान प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का दौर चलेगा।

राजस्थान में 22 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

  • वर्तमान में बंगाल की खाड़ी व आसपास के लगे दक्षिणी उड़ीसा, उत्तरी आंध्रप्रदेश तट के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी 48 घंटों में वेस्ट नार्थ वेस्ट दिशा में आगे बढ़ने व और तीव्र होकर सुस्पष्ट चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है।
  • उपरोक्त के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 15 अगस्त से व पश्चिमी हिस्से कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।
  • दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों के कोटा, उदयपुर संभाग में 15 से 18 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 से 21 अगस्त व बीकानेर, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 16 से 22 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियां दर्ज होने की संभावना है।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: झुंझुनू, सीकर, टोंक, अजमेर जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30- 50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर बूंदी, बारां, कोटा, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, चूरू, नागौर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ ह्वा (20-30 kmph) की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा कहीं कहीं पर भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई।
  • पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहा ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा सैपऊ (धौलपुर) में 117.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर व बीकानेर में 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews