
पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज शुक्रवार को राजस्थान के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश को लेकर ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-50 kmph) चलने के भी आसार है। गुरुवार (22 जनवरी 2026) को सीकर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। जयपुर, जैसलमेर, बीकानेर, बाड़मेर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में भी बूंदाबांदी हुई। करौली में 5.8 डिग्री और दौसा में 6.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
26-27 को भी बारिश की चेतावनी
मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), जयपुर की दैनिक रिपोर्ट (23 जनवरी 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार को बीकानेर,जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन, बिजली के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। 26-27 जनवरी को बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों व शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन व तेज हवा के साथ बारिश होने की भी संभावना है। एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 27-28 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- ऑरेंज अलर्ट: जयपुर, दौसा व अलवर जिले के आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा/आकाशीय बिजली/ओलावृष्टि/ तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) की संभावना है।
- येलो अलर्ट: श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुंनु, नागौर, सीकर, चुरू, जयपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा/आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज हवा (30-40 kmph) चलने की संभावना है।
24-25 जनवरी को कोहरे का अलर्ट
बारिश के बाद 24-25 जनवरी को अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री गिरावट होने तथा कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, दौसा, अलवर, जयपुर, नागौर, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर और जैसलमेर में कोहरा छाने की संभावना है।
https://t.co/u3zxOxmq8I
26-27 जनवरी को राज्य के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने से बीकानेर संभाग,शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर,भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन,आकाशीय बिजली गिरने व तेज़ हवाओं के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है@moesgoi @RWFC_ND @IMDWeather— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) January 23, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

