Rajasthan Weather : 48 घंटों के लिए भारी वर्षा का अलर्ट, मेघगर्जन-बिजली-ओले गिरने की भी चेतावनी, 8 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम

राज्य में रविवार से मंगलवार के दौरान भारी वर्षा और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है, जिसकी अधिकतम तीव्रता 6 अक्टूबर को होने की संभावना है।
Rajasthan weather

राजस्थान के मौसम में आज रविवार से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।अगले 48 घंटों के लिए राज्य के अनेक भागों में तेज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। खास करके बीकानेर, जयपुर, उदयपुर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश, ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। हालांकि 8 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और मौसम शुष्क होने लगेगा।इधर, भारी बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सलाह देते हुए कहा है कि खुले आसमान में पककर तैयार खरीफ की फसलों को भीगने से बचाने के समुचित उपाय करें। रबी की फसलों की बिजाई का कार्य आगामी दिनों में बारिश को ध्यान में रखकर ही करें।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बारां, कोटा, झालावाड़, उदयपुर, सिरोही, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जालौर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश का अलर्ट, 8 अक्टूबर से बदलेगा मौसम

  • एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 5 अक्टूबर को जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र के कुछ भागों में दोपहर बाद तेज मेघगर्जन, तेज हवाओं (30-40 Kmph) के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • 6 अक्टूबर को तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव राज्य के अनेक भागों में दर्ज होने व जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवाओं 30-40 Kmph के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान बीकानेर संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी प्रबल संभावना है।
  •  7 अक्टूबर को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 8 अक्टूबर से राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों के मौसम का हाल

  • पूर्वी राजस्थान में कही कही हल्की से मध्यम व एक दो स्थानों पर भारी बारिश ।
  • पश्चिमी राजस्थान में कही कही हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक बारिश बड़ी सादड़ी (चित्तौडगढ़) में 81.0 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राजस्थान में अधिकतम तापमान चुरू में 37.6 डिग्री
  • न्यूनतम तापमान सिरोही में 18.8 डिग्री दर्ज़ किया गया ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews