Rajasthan Weather : 48 घंटों के लिए भारी बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, इन स्कूलों में अवकाश घोषित, पढ़े IMD का अपडेट

मंगलवार को पूर्वी व पश्चिमी राजस्थान में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम और भारी से अति भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा खंडार (सवाईमाधोपुर) में 230.0 मिमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40.3 डिसे व न्यूनतम तापमान टोंक में 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
rajathan weather

आज उत्तर पश्चिमी एमपी के आसपास के पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।इसके असर से आगामी 48 घंटो के लिए भारी से अति भारी बारिश अलर्ट जारी किया गया है। आज बुधवार को कोटा, अजमेर, जयपुर संभाग के जिलों में भारी, अतिभारी बारिश व कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। भरतपुर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर संभाग के जिलों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।2 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने के आसार है।

आज बुधवार को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, दौसा, करौली जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित ह्वा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: जयपुर शहर, झुंझुनू, चूरू, सीकर, नागौर, सवाईमाधोपुर, टॉक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बाडमेर, जालौर, सिरोही आसपास के क्षेत्रों में अलग- अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20- 30 kmph) की संभावना है।

1 अगस्त तक चलेगी भारी वर्षा का दौर, 2 अगस्त से थमेगा

  • 31 जुलाई को भी अजमेर, जयपुर, बीकानेर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं-कहीं अतिभारी व कोटा, उदयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है।
  • दक्षिण-पूर्वी भागों में 1 अगस्त से भारी बारिश से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि शेखावाटी क्षेत्र व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 1 अगस्त को भी कहीं-कहीं भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।
  • 2 अगस्त से अधिकांश भागों में भारी बारिश से राहत मिलने व कुछ भागों में केवल हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान के इन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित

  • अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा , जयपुर, जैसलमेर और खैरथल में 30 जुलाई को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • अजमेर, जैसलमेर, बूंदी, बहरोड ,बांसवाड़ा, उदयपुर, सवाई माधोपुर और डुंगरपुर में 30 व 31 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।कोटा में 30-31 जुलाई और 1 अगस्त को सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
  • बारां व झालावाड़ में 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। 3 अगस्त को रविवार है, ऐसे में अब 4 अगस्त को स्कूल खुलेंगे। राजसमंद के कुंभलगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में31 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews