Rajasthan Weather : आज 30 जिलों में बारिश-बादल-वज्रपात का अलर्ट, सितंबर से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े IMD का नया अपडेट

अगले 48 घंटों के लिए 5 संभागों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज शनिवार को 30 जिलों में बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है।
rajathan weather

राजस्थान में आगामी 5-6 दिन मेघगर्जन, हल्की-मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना जताई गई है। आज शनिवार को 30 जिलों में मेघगर्जन, हल्की से मध्यम वर्षा, कहीं कहीं भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज हवा का अलर्ट जारी किया गया है। भारी बारिश के चलते आज शनिवार को भीलवाड़ा, सिरोही, चित्तौड़गढ़, सलूंबर और उदयपुर के स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई।नागौर में निजी व गैर सरकारी विद्यालयों के साथ आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 अगस्त से 01 सितंबर तक अवकाश रहेगा। 31 अगस्त को रविवार है, ऐसे में सभी स्कूल बंद रहेंगे।बता दे कि पिछले 24 घंटे में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व कहीं कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक वर्षा भदेसर चित्तौड़गढ़ में 81 मिलीमीटर दर्ज की गई।

आज शनिवार को इन जिलों में अलर्ट

ऑरेंज अलर्ट: बाडमेर, जालौर, सिरोही, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, कोटा, बूंदी, जिले और आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने व एक दो दौर भारी वर्षा के होने/ आकाशीय बिजली तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।

येलो अलर्ट: झुंझुनू, सीकर, जयपुर, दौसा, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, पाली,, टोंक, बारां, सवाईमाधोपुर, झालावाड़, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, पाली उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा / आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

सितंबर के पहले हफ्ते तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

  • जयपुर मौसम केन्द्र के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी 2-3 दिन मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश तथा दक्षिणी व दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की प्रबल संभावना है । जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में भी मेघगर्जन के साथ मध्यम बारिश होने के आसार है। 30 अगस्त को कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।
  • जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 30-31 अगस्त के दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।सितंबर के प्रथम सप्ताह में सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews