Rajasthan Weather : 15 अगस्त से फिर बदलेगा मौसम, शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज इन जिलों में वर्षा- बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
rajathan weather

जन्माष्टमी से पहले राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। वर्तमान में मानसून ट्रफ रेखा अमृतसर, चंडीगढ़ (सामान्य से उत्तर की ओर) से होकर गुजर रही है तथा राज्य के अधिकांश भागों में पश्चिमी हवाएं प्रभावी है।उपरोक्त के प्रभाव से आगामी 3-4 दिन राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी जारी रहने की संभावना है लेकिन 4 दिन बाद कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। खास करके पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 15 अगस्त से और पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

अगले 48 घंटों के लिए इन जिलों में बारिश का अलर्ट

आज सोमवार को भरतपुर, धौलपुर, अलवर, भीलवाड़ा, बारां जिलों तथा आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की वर्षा आकाशीय बिजली और तेज़ हवा (20-30 kmph) चलने की संभावना है। 12 अगस्त तक भरतपुर, कोटा, उदयपुर,अजमेर व जयपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है।

15 अगस्त से फिर बारिश की गतिविधियों में होगी वृद्धि

  • 14 अगस्त के बाद बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय होने से पूर्वी राजस्थान में 15 अगस्त से तथा पश्चिमी राजस्थान के कुछ भागों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
  • कोटा संभाग के कुछ भागों में 15 अगस्त को व कोटा, उदयपुर संभाग में 16 अगस्त को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।  15-21 अगस्त के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के दक्षिणी भागों में सामान्य से अधिक व शेष भागों में सामान्य के आसपास बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में कहां कैसा रहा राजस्थान का मौसम

  • पूर्वी राजस्थान में कहीं कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, पश्चिमी राजस्थान में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा अटरू (बारां) में 50.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • राज्य में निम्नतम न्यूनतम तापमान सिरोही में 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews