
Rajgarh News : राजगढ़ जिले में 2 कैदियों की मौत होने से परिजनों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। दरअसल, शनिवार सुबह नरसिंहगढ़ जेल के कैदी की भोपाल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बता दें कि कैदी शाजापुर जिले के कालापीपल के समीप राघौखेड़ी गांव में रहने वाला राजू वर्मा उम्र 21 साल बोड़ा थाने का निवासी था जो कि बलात्कार के मामले में पिछले 1 साल से नरसिंहगढ़ की उपजेल में बन्द था। जिसके सिर में चोट के साथ दोनों हाथों की नसें धारदार हथियार से कटने के कई निशान थे। शुक्रवार को पुलिस ने कैदी को गंभीर हालात में नरसिंहगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था।
एक दिन में 2 कैदियों की मौत
मामला अभी शांत हुआ भी नहीं था कि राजगढ़ जेल में भी एक कैदी की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने जेल के सामने खूब हंगामा किया। साथ ही जेल प्रबंधन पर पैसे लेने और इलाज नहीं करवाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आरोपी एनडीपीएस एक्ट के आरोप में लगभग एक माह पहले से जेल में बंद था। जिसका नाम अनीस खान निवासी सारंगपुर बताया जा रहा है।
परिजनों ने लगाया आरोप
परिजनों का आरोप है कि कैदी के बीमार होने के बाद भी उसे अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया बल्कि इसके बदले पैसों की मांग की जा रही थी। मृतक अनीस खान के परिजनों ने बताया कि वह सुबह अनीस से मिलने जेल में आए थे। उस दौरान अनीस ने बीमार होने की बात परिजनों को बताई थी। जिसके बाद उन्होंने उसके उचित इलाज के लिए जेल अधीक्षक को आवेदन दिया था। इसके बावजूद जेल प्रबंधन ने लापरवाही बरती और अनीस का इलाज नहीं कराया। शाम तक इलाज नहीं मिलने के कारण जेल के अंदर ही उसने दम तोड़ दिया।
[dgv_vimeo_video id=”869960565″]
जेल प्रबंधन ने कही ये बात
वहीं, जेल प्रबंधन का कहना है कि कैदी की मौत अस्पताल में हुई है। घटना के बाद राजगढ़ जेल के बाहर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना मिलते ही एसडीएम व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामना प्रसाद मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने परिजनों को न्यायिक जांच का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजनों द्वारा हंगामा खत्म किया गया।
[dgv_vimeo_video id=”869959458″]
राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

