मंत्री हरदीप डंग का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस रामजी को नहीं मानती, इसलिये हुआ पतन

मंत्री हरदीप डंग का बड़ा बयान, कहा- कांग्रेस रामजी को नहीं मानती, इसलिये हुआ पतन

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कहा है कि कांग्रेस का पतन इसी कारण हुआ है क्योंकि कांग्रेस में रामजी को नहीं मानते हैं। उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जब भी कोई काम करती है तो जय जय श्री राम बोलती है और और कांग्रेस जब भी कोई काम करती है तो जय-जय कमलनाथ बोलती है, इनका अंत इसीलिए हो रहा है।

राजगढ़ के दौरे पर आए केबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने एक बड़ा बयान दिया है। मीडिया से बात करते हुए डंग ने कहा है की कांग्रेस का पतन इसी कारण हुआ है क्योंकि कांग्रेस में रामजी को नही मानते है। भारतीय जनता पार्टी जब भी कोई काम करती है तो श्री राम का नाम लेती है लेकिन कांग्रेस जब भी कोई काम करती है तो जय कमलनाथ बोलती है। उन्होने कहा कि कांग्रेस में ईश्वर से अधिक व्यक्ति को महत्व दिया जाता है और यही उसके पतन का कारण है।

बता दें कि तीन दिन पहले ब्यावरा में दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने मंच से बयान देते हुए कहा था कि राम जी के नाम पर चंदा अभियान चल रहा है, आप इन चोरों के हाथों में चंदा मत देना। लक्ष्मण सिंह के इसी बयान को लेकर राजगढ़ पहुचे  कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह ने पलटवार करते हुए ये बड़ी बात कही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews