जिले में भ्रष्टाचार की साल भर से शिकायतें कर रहे भाजपा विधायक, नहीं हो रही सुनवाई

डिप्टी सीएम

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। नरसिंहगढ़ के भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह ने कोविड आईसीयू के घटिया निर्माण पर सवाल उठाए हैं और अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। उन्होने कहा है कि मैं एक साल से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहा हूं लेकिन अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ रहा। अब उन्होने भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य विभाग से मांगा जवाब, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने आयोग को लिखा था पत्र

राजगढ़ में सोमवार को पहली ही बारिश में 80 लाख रुपए की लागत से बनाए गए कोविड आईसीयू वार्ड की छत से पानी टपकने लगा। वहां भर्ती मरीज किसी तरह अपने आपको पानी से बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस मामले में राजगढ़ के कांग्रेस विधायक बापूसिंह तंवर ने मुख्यमंत्री को ट्वीट कर घटिया निर्माण पर सवाल उठाए थे। अब राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ से भाजपा विधायक राज्यवर्धन सिंह ने एक वीडियो जारी कर राजगढ़ के जिला चिकित्सालय में छत से पानी टपकने पर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है।

बीजेपी विधायक ने कहा कि मैं लगातार एक वर्ष से अपने विधानसभा क्षेत्र नरसिंहगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं, शिकायत करता हूं लेकिन आज तक अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी है। भाजपा विधायक खुद स्वीकार कर रहे हैं जिले में निर्माण कार्यों में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं। उन्होने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए भ्रष्ट अधिकारी और इंजीनियरों को हटाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। राज्यवर्धन सिंह ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा हैं कि “मैंने खबर देखी न्यूज़ चैनलों पर। जिला राजगढ़ में नया कोविड वार्ड बनाया गया 80 लाख की लागत से। 80 लाख की लागत से जो काम किया गया उसमें कल कोविड वार्ड में छत से पानी गिरने लगा। अस्पताल में भर्ती icu वार्ड के covid पेशेंट के पलंग पर पानी गिरने लगा। दीवार के पीछे से पानी आ रहा था, लोग परेशान हो रहे थे। और जब उन्होंने एक वीडियो बनाकर भेजा और बताया कि पानी गिर रहा है और यहां कोई सुनने वाला नहीं है। जिले में क्या हाल हो रहा है। यहां ठेकेदारों की मनमानी चल रही है। किस ठेकेदार ने काम किया किस सब इंजीनियर ने 80 लाख का काम करवाया, किसके माध्यम से काम हुआ मैं कलेक्टर साहब से मांग करता हूं इसकी जांच हो। आज यहां जिला मुख्यालय पर खुलेआम गलत काम हुआ है, मैं लगातार 1 साल से नरसिंहगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा हूं ,शिकायत करता हूं लेकिन आज तक अधिकारियों के कान पर जूं नहीं रेंगी है। यह हमारी भारतीय जनता पार्टी का शासन चल रहा है,और हम इस तरह से काम नहीं होने देंगे। अच्छे अधिकारियों को अच्छी जगह पोस्ट कीजिए और भ्रष्ट अधिकारी और भ्रष्ट इंजीनियर और सरकार को चूना लगाने वालों पर कड़ी कार्रवाई कीजिए।” इस तरह बीजेपी विधायक ने खुद ही अधिकारियों के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews