Viral Audio: शिवराज के ऑडियो पर दिग्विजय का हमला,कहा-“दिल्ली से संचालित हुआ पूरा ऑपरेशन”

Viral Audio: शिवराज के ऑडियो पर दिग्विजय का हमला,कहा-“दिल्ली से संचालित हुआ पूरा ऑपरेशन”

राजगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (digvijay singh) ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने का पूरा ऑपरेशन दिल्ली (Delhi) से संचालित हुआ था। राजगढ़ पहुंचे दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan) के वायरल ऑडियो (viral audio) पर हमला बोलते हुए कहा कि ये ऑडियो पूरी तरह सही है और इससे साबित हो जाता है कि ये सारा खेल दिल्ली से रचा गया। पूरा ऑपरेशन दिल्ली से हुआ है, पूरा पैसा भारतीय जनता पार्टी (bjp) की केंद्र सरकार के नेतृत्व द्वारा दिया गया है। नरेंद्र मोदी (narendra modi) और अमित शाह (amit shah) ने मिलकर इनको ग्रीन सिग्नल दिया, उसी के आधार पर भारतीय जनता पार्टी की जो काली कमाई की है उस पैसे से विधायकों (horse trading) को खरीदा गया। उन्होने कहा कि आज तक भारतीय जनता पार्टी ने इसका खंडन नहीं किया और जिन विधायकों ने पैसा लिया उन्होंने भी खंडन नहीं किया तो बात साफ है कि केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और  जेपी नड्डा भाजपा के सलाह, मशवरा, सहयोग और उनके पैसे से ही हमारी सरकार गिराई गई।

दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ के स्थानीय प्रशासन को भी जमकर घेरा। उन्होने सांसद रोडमल नागर को गेहूं चोर बताया और कहा कि यहां का सांसद रोडमल नागर जो खुद पकड़ा गया गेहूं चोरी में, उसके कहने पर पूरा प्रशासन चल रहा है। दिग्विजय ने कहा कि मैं कह देना चाहता हूं प्रशासन और कलेक्टर साहब को, आप कोई रोडमल नागर के गुलाम नहीं हैं, आप संविधान से जुड़े हुए हैं और उसके मुताबिक काम करें। यहां तक कि आपदा प्रबंधन समिति में कांग्रेस विधायकों (congress) को भी नहीं बुलाया जा रहा है। यह क्या तरीका है। मैंने कहा कि आप उन्हें प्रबंधन में बुलाइये, यह कलेक्टर साहब आप भाजपा के मेम्बर नहीं हैं इस बात को समझ लीजिये।

दिग्विजय सिंह ने कोरोना को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाए और कहा कि
जब कोरोना से लड़ना चाहिए था तब वहां हमारी सरकार गिराने में लगे रहे।उस समय जब लॉक डाउन हुआ तब 500 केस है, अब जब खोल रहे हैं तो ढाई लाख से ज्यादा केस है । यह एक और मूर्खता पूर्ण निर्णय माननीय मोदी जी का ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews