Rajgarh : रंगदारी मांगते नकली ड्रग इंस्पेक्टर पकड़ाया, मेडिकल दुकानदारों से कर रहा था वसूली

Rajgarh : रंगदारी मांगते नकली ड्रग इंस्पेक्टर पकड़ाया, मेडिकल दुकानदारों से कर रहा था वसूली

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मेडिकल दुकानदारों से ड्रग इंस्पेक्टर बनकर रंगदारी वसूलने वाले जालसाज अनिल कुमार चौधरी को नरसिंहगढ़ पुलिस ने गादिया क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। उसके पास से किरण मेडिकल से वसूले 6 हजार रुपये भी बरामद किये गये हैं। नकली ड्रग इंस्पेक्टर बनकर वसूली करने वाले अनिल कुमार चौधरी के खिलाफ नरसिंहगढ़ थाने में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।

देवास :अतिक्रमण हटाने से नाराज हुए आदिवासी संगठन, एसडीओ कार्यालय पर की नारेबाजी

राजगढ़ एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर अनिल कुमार किरण मेडिकल व गीता मेडिकल दुकानदारों को डरा धमका कर वसूली कर रहा था। इसी बीच मेडिकल संचालक ने नकली ड्रग इंस्पेक्टर की सूचना नरसिंहगढ़ पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि अपने आप को ड्रग इंस्पेक्टर बता कर वसूली करने वाला अनिल कुमार चौधरी राजगढ़ जिले के ही मलावर थाना क्षेत्र का रहने वाला है जिस पर थाने में पहले से मारपीट का एक मामला दर्ज है। आरोपी अनिल के पास से पुलिस ने किरण मेडिकल से वसूले 6 हजार रुपये बरामद कर लिये है। पुलिस ने आरोपी पर धारा 420, 417, 419 के तहत मामला दर्ज किया है।

[dgv_vimeo_video id=”564636118″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews