राजगढ़- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत गरीबों को बांटा जा रहा कीड़े लगा राशन

राजगढ़- प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत गरीबों को बांटा जा रहा कीड़े लगा राशन

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। राजगढ़ से गरीबो का मजाक उड़ाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं, जहां प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को जो अनाज बांटा जा रहा है उसमें कीड़े निकल रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने ब्यावरा विधायक व एसडीएम से शिकायत की। इसके बाद विधायक और एसडीएम मौके पर पहुंचे और दुकानदार से जवाब तलब किया, तब कहीं जाकर गरीबों को बांटे जा रहे कीड़े वाला राशन पर रोक लगी।

लूट में नाकाम बदमाशों ने पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर किया फायर, गोली सिपाही के पैर में लगी

ब्यावरा में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत गरीबों को घटिया एवं कीड़े लगा हुआ चावल और गेहूं बांटा जा रहा है। एक और भाजपा सरकार गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरित करके अन्नोत्सव मना रही है वहीं दूसरी ओर गरीबों को कीड़े पड़े हुए अनाज बांटा जा रहा है। ब्यावरा की रविशंकर कॉलोनी में सहकारी उचित मूल्य की दुकान राजीव गांधी उपभोक्ता भंडार केंद्र वार्ड क्रमांक 18 पर उपभोक्ताओं को बांटे जाने वाला गेहूं और चावल घटिया, गुणवत्ताहीन तो था ही, उनमें कीड़े भी लगे हुए थे। लोगो ने कीड़े वाले राशन की सूचना ब्यावरा विधायक रामचन्द्र दांगी और एसडीएम जूही गर्ग को दी, जिसके बाद दोनों मौके पर पहुंचे।

एसडीएम सुश्री जूही गर्ग ने जेएसओ और वेयरहाउस प्रबंधक की लापरवाही और सेल्समैन की लापरवाही बताई है, जिसने वरिष्ठ अधिकारियों को घटिया राशन की जानकारी नहीं दी। विधायक रामचंद्र दांगी ने कहा कि भाजपा सरकार एक ओर अपनी वाहवाही लूटने के लिए गरीबों को नि:शुल्क राशन वितरित कर अन्नोत्सव मना रही है वहीं गरीबों को कीड़े लगे हुए घटिया और गुणवत्ताहीन अनाज बांट रही है। आपने विभाग के जवाबदार लोगों को दोषी मानते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

[dgv_vimeo_video id=”587224802″]

[dgv_vimeo_video id=”587224936″]

[dgv_vimeo_video id=”587225061″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews