राजगढ़ : 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पति ने ही की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

राजगढ़ : 24 घंटे में अंधे कत्ल का खुलासा, पति ने ही की पत्नी की गला घोंटकर हत्या

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। जिले के कुरावर क्षेत्र में एक दिन पहले महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गयी थी। पहली नजर में अंधे कत्ल के रूप में सामने आए इस मामले में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के हस्तक्षेप से महज 24 घन्टे में ही पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। घटना में पति ने ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या की थी।

सागर में सड़क किनारे पेड़ पर फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी

कुरावर थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुरा गुजराती तलेन रोड पेट्रोल पम्प के समीप खेत मे मंगलवार को एक महिला का शव मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने फोरेंसिक टीम एवं डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ज्योति प्रजापति के रूप में हुई और पड़ताल की तो पता चला कि घटना से 2 दिन पूर्व मृतका अपने पति की शिकायत नरसिंहगढ़ थाने में की थी। पुलिस ने फरार होने की जुगत में लगे आरोपी पति श्रीकिशन प्रजापति को हिरासत में लिया तो उसने जुर्म कबूल करते हुए चोंकाने वाला खुलासा किया है।

आरोपी श्रीकिशन ने बताया कि ज्योति प्रजापति से उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। उनकी दो बेटियां भी हैं। दोनों के मध्य पिछले दो सालों से आपसी विवाद चल रहा था, करीब पांच छह महीनों से दोनों एक दूसरे से अलग अलग रह रहे थे। ज्योति अपने पति से तलाक चाह रही थी पर आरोपी उसे लगातार मना कर रहा था। इसके बाद उसने 7.6.2021 को पति के खिलाफ थाना नरसिंहगढ़ में शिकायत की थी। जांच के दौरान उसे थाने से फोन कर बुलाया गया था। जैसे ही पुलिस टीम का फोन उसके पास पहुंचा था वह समझ गया कि उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ थाने पर रिपोर्ट की है, तभी उसने थाने न जाकर बस स्टैंड नरसिंहगढ़ पर रुककर ज्योति के आने का इंतजार किया। ज्योति पीलूखेड़ी जाने के लिए नरसिंहगढ़ बस स्टेण्ड पर आई तो आरोपी ने उससे मीठी मीठी बात करके अपने साथ मोटर सायकिल पर बैठाकर ले गया और बोडा तलेन घुमाते हुए अंधेरे का इंतजार करने लगा। इसके बाद तलेन रोड़ पर आकर मानपुरा गांव के पास पेट्रोल पंप से पहले रोड के किनारे मोटर साइकल खड़ी कर ज्योति से बातचीत करते हुए उसका गला दबा दिया। इसके लिए आरोपी ने ज्योति के ब्लाउज की लेस तोड़कर उसी से गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews