Rajgarh News : चोरों ने मंदिरों को बनाया निशाना, दानपेटी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए आरोपी, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
chor

Rajgarh News : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ अज्ञात चोरों ने मां जालपा देवी मन्दिर व हनुमान मंदिर से दान पेटी सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए है। जानकारी मिलने के बाद राजगढ़ कोतवाली टीआई सहित पुलिस टीम मौके पर जांच करने पहुंची। जिसके बाद उन्होंने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि जिले के टेकरी पर स्थित मां जालपा देवी मन्दिर पर दरमियानी रात को अज्ञात चोरों ने देवी मां और हनुमान मंदिर में रखी दान पेटी सहित कई सामान चुरा ले गए। जानकारी मिल रही है कि अज्ञात चोर मंदिर से दान पेटी चोरी करने के बाद उसका ताला तोडकर उसे जंगल में फेंक कर भाग निकले। दान पेटी में कितनी दान राशि थी अभी इसका पता नही लगा है। जानकारी मिलने के बाद राजगढ़ कोतवाली टीआई सहित पुलिस टीम मौके पर जांच करने पहुंची।

जिस मंदिर में चोरी हुई है। वहां सुरक्षा को लेकर पुलिस चौकी स्थापित है। जहां 24 घंटे हथियारों से लैस एक चार का गार्ड मौजूद रहता है। इसके बाद भी बेलगाम चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजगढ़ से जितेन्द्र राठौर की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews