Rajgarh Road Accident: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 3 वाहनों की टक्कर में 1 की हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

पुलिस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। वहीं, घटना के वक्त लोगों की भारी भी इकट्ठा हो गई थी। आइए जानते हैं विस्तार से...
Accident

Rajgarh Road Accident : मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां बस, मिलिट्री ट्रक और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 1 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिलिट्री के जवान सहित 7 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। जिन्हें आनन-फानन में पुलिस की सहायता से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज जारी है। वहीं, घटना के वक्त लोगों की भारी भी इकट्ठा हो गई थी। आइए जानते हैं विस्तार से…

पीलूखेड़ी का मामला

दरअसल, मामला पीलूखेड़ी क्षेत्र का है। जब सोमवार की सुबह यानी आज धागा फैक्ट्री के पास मिलिट्री ट्रक, कमला बस और क्रेटा कार में टक्कर हो गई। जिसमें बस के क्लीनर की मौत हो गई है, जबकि अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। बता दें कि हादसा इतना भयावा था कि मिलिट्री ट्रक आगे से पूरा साफ हो गया है।

थाना प्रभारी ने कही ये बात

थाना प्रभारी मेहताब सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक का टायर फटने के कारण यहां पर हादसा हो गया। फिलहाल, मृतक का मर्ग कायम करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है, जबकि घायलों का इलाज करवाया जा रहा है। साथ ही मामले में अधिक जानकारी जुटाई जा रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews