राजगढ़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी

राजगढ़ में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म, बहला फुसलाकर ले गया था आरोपी

राजगढ़।मनीष सोनी।

प्रदेश के राजगढ़ जिले के छापीहेड़ा थाना क्षेत्र में 6 साल की नाबालिक बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में आरोपी गोविंद कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार संडावता गाँव में पीड़िता मासूम बच्ची घर से बाहर खेल रही थी। बच्ची के घर वाले खेत पर गये हुए थे , तभी उसी के पड़ोस में रहने वाले गोविंद कुशवाह ने बच्ची को बहला फुसलाकर उसे अपने पास बुलाया और अपने घर लेगया। जहा आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन रेप किया। जब घटना की जानकारी पीड़ित बच्ची के परिजनों को लगी तब बच्ची को लेकर मां- बाप थाने पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का मेडिकल ज़िला अस्पताल राजगढ़ में करवाने के बाद छापीहेड़ा थाने में आरोपी के खिलाफ अपराध 54/20 ,धारा 376 एबी ,376 (2)(1) ,342 भादवि,5/6 पास्को एक्ट का मामला दर्ज करते हुए आरोपी गोविन्द कुशवाह निवासी संडावता को गिरफ्तार किया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews