VIDEO: भाजपा नेता के शराबी बेटों का हंगामा, वाहनों-दुकानों में तोड़फोड़, 1 को जड़ा थप्पड़

VIDEO: भाजपा नेता के शराबी बेटों का हंगामा, वाहनों-दुकानों में तोड़फोड़, 1 को जड़ा थप्पड़

राजगढ़, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ जिले (Rajgarh District) के कुरावर में भाजपा (BJP) के पूर्व पार्षद के दो बेटों ने रविवार रात शराब पीकर जमकर हंगामा किया। शराब के नशे में दोनों आरोपियों ने मोहल्ले के मकान दुकान एवं वाहनों में तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस वाले के बैठे की दुकान में घुसकर भी तोड़फोड़ की व लोगो के घरों के गेट पर लाठिया मारी । पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वही घटना के बाद आरोपी फरार हो गए है ,अब कुरावर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र में बिजली गिरने से 7 की मौत, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

दरअसल, राजगढ़ जिले के कुरावर में भाजपा के पूर्व पार्षद मोहन वर्मा के बेटे विक्की वर्मा और विजय वर्मा ने कल रात नशे में धुत होकर कुरावर के पुरानी पोस्ट ऑफिस गली वार्ड नंबर 5 में जमकर उत्पात मचाया। दोनों के उत्पात से वार्ड वासियों में खौफ का माहौल है। उत्पात की इन लाईव तस्वीरों को देखिए दोनों भाई शराब के नशे में हाथ में डंडा लिए तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। दोनों बदमाशों ने पुलिस वाले को भी नहीं छोड़ा।पुलिसकर्मी अमृतलाल के बेटे की दुकान में तोड़फोड़ कर दुकान का समान सड़क पर फेंक दिया।

यह भी पढ़े.. VIDEO: मानसून का रौद्र रुप, बादल फटने से अचानक आई बाढ़, कई लग्जरी कारें बही

वही मोहल्ले के घरों के गेट पर डंडे मारे, चार बाईक, एक कार एवं लोडिंग वाहन में भी तोड़फोड़ कर कांच फोड़ दिए। दोनों भाइयों ने 1 घंटे तक पूरे वार्ड में नशे की हालत में तोड़फोड़ की। तोड़ फोड़ के दौरान आरक्षक और एक अन्य ब्यक्ति जब इन्हें समझाने आया तो एक व्यक्ति को भी थप्पड़ जड़ दिया ।  घटना के बाद कुरावर पुलिस को लोगों ने घटना की जानकारी दी।लोगो की शिकायत पर दोनो आरोपी युवक विक्की वर्मा और विजय वर्मा पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, वही घटना के बाद से दोनो आरोपी फरार हो गए है जिन्हें पुलिस तलाश रही है ।

https://vimeo.com/573914993

https://vimeo.com/573917209

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews