शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

railway station in Singrauli district

a case of rape of a female passenger has at Singrauli railway station

Ratlam Crime News: रतलाम के जावरा (Jaora) में एक 22 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के मुताबिक इस लड़की ने आरोपी के जरिए लोन लिया था। किस्त वसूलने के दौरान इसने जान पहचान बढ़ाई और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने जब शादी करने को कहा तो उसने मना कर दिया।

फाइनेंस कंपनी के इस कर्मचारी ने शहर के अलावा उसे हैदराबाद और मुंबई ले जाकर भी अपनी वासना का शिकार बनाया और शादी करने से मुकर गया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 वर्षीय युवती ने वसीम खान नामक युवक पर दुष्कर्म और एट्रोसिटी एक्ट का केस दर्ज करवाया है। दोनों एक दूसरे को 4 साल से जानते थे। आरोपी प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता है और उसके माध्यम से युवती ने लोन लिया था। लोन की किस्त वसूलने के दौरान इनकी पहचान बढ़ गई और आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक 30 नवंबर को यह दोनों कहीं चले गए थे जिस पर परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी लेकिन फिर यह वापस लौट आए थे। वापस लौटने के बाद जब लड़की ने शादी करने को कहा तो आरोपी साफ मुकर गया जिसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची और एफआईआर दर्ज करवाई। केस दर्ज होने के बाद अब आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews