बिहार के आंनद कुमार की सुपर 30 की तर्ज पर एमपी में सुपर 100 की क्लास

बिहार के आंनद कुमार की सुपर 30 की तर्ज पर एमपी में सुपर 100 की क्लास

रतलाम। 

बिहार के आनंद सर की सुपर 30 क्लास से तो आप सभी वाकिफ है वही रतलाम जिला प्रशासन की सुपर १०० क्लास में आपको ले चलते है जहां तैयार की जा रही है भविष्य की प्रशासनिक अधिकारी | बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान के तहत मध्यप्रदेश के रतलाम जिला प्रशासन की ये पहल है, जहां आर्थिक रूप से कमजोर 100 बालिकाओं को पुलिस भर्ती की नि:शुल्क ट्रेंनिंग दी जा रही है | लिखित और शारीरिक परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। ये सभी  100 बालिकाएं स्लम एरिये से है और बड़े कोचिंग इंस्टिट्यूट में एडमिशन लेने में असमर्थ है | ऐसे में इन बालिकाओं को इनकी मंजिल तक पहुंचाने की  जिम्मेदारी उठाई है रतलाम जिला प्रशासन ने | जिसकी देखरेख में अब ये नारी शक्तियां लिखित और शारीरिक परीक्षा की तैयारी में जुटी है | सुबह मैदान पर देड़ घंटे फिजिकल ट्रेंनिंग उसके बाद दो घंटे की लिखित परीक्षा की क्लास | जिसमे शामिल होकर ये बालिकाएं भी मानती है की उनका सपना जल्द ही साकार होगा।

रतलाम कलेक्टर रुचिका चौहान का कहना है की सीएम कमलनाथ के निर्देश पर युवाओ को रोजगार से जोड़ने की ये पहल है | उनका कहना है की पुलिस विभाग में 33 फीसदी आरक्षण होने के बावजूद महज 10 से 12 फीसदी महिलाएं ही नौकरी में है | ऐसे में इन बच्चियों की तैयारी करवाकर उन्हें अच्छी नौकरी दी जा सकती है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews