रतलाम खाद लूट मामले में जादौन को भेजा गया जेल, BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

रतलाम खाद लूट मामले में जादौन को भेजा गया जेल, BJP पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (Ratlam) के आलोट (Alote) में कांग्रेस विधायक मनोज चावला (Manoj Chawla) ने खाद वितरण केंद्र का शटर खोलकर किसानों को वहां से अपने मन मुताबिक खाद ले जाने को कहा था। इस मामले पर अब सियासत गरमाती हुई दिखाई दे रही है। विधायक पर इस बात को लेकर लूट का केस दर्ज किया जा चुका है। जिस पर कांग्रेस के खेमे में हलचल देखी जा रही है और धरना देकर प्रशासन पर हमला बोला जा रहा है।

बता दें कि इस पूरे मामले में विधायक के साथ पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। इधर बढ़ते विवाद के बाद कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादौन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और आज उन्हें इंदौर हाईकोर्ट ले जाया गया। इस दौरान जादौन प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि किसान की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है और लूट का झूठा प्रकरण दर्ज किया गया है। वह ये कहते भी दिखाई दिए कि शिवराज सिंह चौहान मुद्दों से डरते हैं, उन्हें सच्ची राजनीति करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पहले गोरों से लड़े थे और अब चोरों से लड़ेंगे। योगेंद्र सिंह जादौन को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

[dgv_vimeo_video id=”770224259″]

इसी से नाराज कांग्रेस के विधायक कलेक्टर से मिलने के लिए कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। यहां पर इन सभी की कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के साथ जमकर बहसबाजी हुई। इसके बाद जीतू पटवारी, कुणाल चौधरी, कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस के छह विधायक कलेक्टर ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और उनकी शिकायत विधानसभा में करने की बात कही।

Must Read- महाकाल में अब सभी भक्तों को गर्भगृह से मिलेंगे दर्शन, भस्म आरती के नियमों में हुआ बदलाव

2 घंटे से ज्यादा समय तक यहां कांग्रेसी धरने पर बैठे रहे और जिला प्रशासन सहित प्रदेश सरकार पर तरह-तरह के जुबानी हमले करते दिखाई दिए। जीतू पटवारी ने जिला प्रशासन को बदतमीज ठहरा दिया और कांतिलाल भूरिया अधिकारियों को ठीक करने की बात कहते दिखाई दिए। अब कांग्रेस इस मामले को पूरे प्रदेश में ले जाने की बात कर रही है।

Must Read- Ujjain: शादी का झांसा देकर युवती से हुआ दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

ये है पूरा मामला

रतलाम के आलोट के विधायक मनोज चावला ने गुरुवार दोपहर को खाद गोदाम का शटर खोलकर किसानों को खाद ले जाने को कहा था। जिले में किसान लगातार खाद के लिए परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दिन भी यहां किसान लगभग 2 दिनों से अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। यूरिया गोदाम में डिजिटल सिस्टम फेल हो जाने की वजह से किसानों को खाद नहीं मिल पा रही थी।

किसानों को खाद के लिए परेशान होता देख गोदाम पहुंचे विधायक ने तेवर दिखाते हुए गोदाम का शटर खोलकर किसानों को अंदर घुसकर खाद ले जाने को कह दिया था। उनकी बात सुनकर किसान अंदर घुसे और यूरिया खाद की बोरियां लेकर बाहर आ गए। जिसके बाद विधायक ने अधिकारियों को जमकर फटकार भी लगाई थी। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को डिजिटल सिस्टम खराब हो जाने के बाद अंगूठा लगाने में आ रही परेशानी को देखते हुए पावती पर खाद देने के निर्देश दिए थे। उनके इस कदम के बाद टोकन के जरिए किसानों को खाद वितरण शुरू किया गया था।

Must Read- Burhanpur : दरगाह में मिली 17 वर्षीय बालिका की हाथ पैर बंधी लाश, आरोपी ने नाक भी काटी

इस दौरान कांग्रेस नेता योगेंद्र सिंह जादौन भी गोदाम पर मौजूद थे और उन्होंने अधिकारियों को जमकर लताड़ा था। वो ये कहते दिखाई दिए थे कि केंद्र सरकार किसानों को योजनाओं के नाम पर मूर्ख बना रही है। उन्होंने कहा था कि किसान लगातार परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार का इस और कोई भी ध्यान नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews