रतलाम नगर निगम की कार्रवाई का हुआ असर, दुकानदार खुद हटा रहे अतिक्रमण

रतलाम नगर निगम की कार्रवाई का हुआ असर, दुकानदार खुद हटा रहे अतिक्रमण

Ratlam News: रतलाम में इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। बाजार क्षेत्र में किया गया अतिक्रमण लगातार यातायात में बाधा बन रहा है। इसी को देखते हुए अस्थाई अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार चलाई जा रही है। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी की अगुवाई में निगम के अधिकारियों ने सड़क के दोनों तरफ किए गए पक्के अतिक्रमण पर लाल निशान लगाने की कार्रवाई की। इसका असर नजर आने लगा है और व्यापारियों ने अपना अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। बचा हुआ अतिक्रमण प्रशासन द्वारा हटाया जाएगा।

रतलाम के माणक चौक, नोलईपुरा और घास बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के चलते सबसे ज्यादा अव्यवस्था का आलम देखा जाता है। पिछले दिनों कलेक्टर ने पैदल भ्रमण कर व्यापारियों को समझाइश दी थी। इस पर यहां के व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए समय मांगा था। कलेक्टर ने निगमायुक्त को पर्याप्त समय दिए जाने के निर्देश दिए थे।

निगम द्वारा लाल निशान लगाए जाने के बाद अब दुकानदार खुद ही अपना अतिक्रमण हटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाजार क्षेत्र की दुकानदारों को प्रशासन ने कुछ निर्देश भी दिए थे। शासन ने यह भी कहा था कि अगर निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो चालानी कार्रवाई की जाएगी। इसी के साथ जो दुकानदार अपना अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनका अतिक्रमण प्रशासन द्वारा तोड़ा जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews