
Ratlam News : मध्य प्रदेश के रतलाम जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जहां विधायक कमलेश्वर डोडियार के खिलाफ सैलाना थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि उन पर 323, 294, 506, 327, 384, 34 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। दरअसल, उन पर डॉक्टर द्वारा 1 करोड रुपए मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया था। जिसके बाद वह लगातार मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए थे।
1 करोड़ की अवैध वसूली का आरोप
बता दें कि क्लीनिक और मेडिकल स्टोर चलाने वाले डॉक्टर तपन ने विधायक पर 1 करोड रुपए मांगने का आरोप लगाया था। इसके लिए डॉक्टर ने वीडियो भी जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि 19 तारीख को विधायक ने बुलाकर उनसे यह रकम मांगी थी। जिसे विधायक द्वारा खारिज कर दिया गया था। साथ ही यह कहा गया था कि यह मेरे विरोधियों का षड्यंत्र है और अपने क्षेत्र में वह कोई भी गैर कानूनी काम नहीं होने देंगे।

आगे की कार्रवाई जारी
वहीं, अब मामले में उन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।बता दें कि कमलेश्वर डोडियार बाजना विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचने वाले इकलौते विधायक हैं जोकि भारत आदिवासी पार्टी के नेता हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

