शहर के बीचोबीच लकड़ी के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

शहर के बीचोबीच लकड़ी के गोदाम में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर

रतलाम, सुशील खरे| मिठाई बनाने की दुकानों और लकड़ियों के गोदाम होटलों के कारण कभी भी आग का कोई भीषण हादसा हो सकता है और आज हुआ भी वही| बीच शहर में लक्कड़पीठा स्तिथ एक लकड़ी के गोदाम में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए स्थानीय लोगों के साथ पूरा प्रशासन लगा हुआ है, आग बहुत विकराल है और इस पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। आग की तेज लपटों ने पास के एक घर को भी नुकसान पंहुचाया है। फ़िलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी है। फायर ब्रिगेड मौके पर पंहुच गई है।

प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक यह आग नरसिंह वाटिका के पास बने एक गोदाम में लगी है। साढे तीन हजार वर्गफीट के इस गोदाम में सागवान की लकडियां भरी हुई है। आग की तेज लपटों ने पडोस के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया है। घर का काफी सारा सामान जल गया है।

रात 9.45 तक आग नहीं बुझी थी, आग पर काबू पाने के लिए नगर निगम रतलाम सहित सैलाना नामली धामनोद नगर परिषद् सहित इप्का लेबोट्रीज सहित आसपास की नगरीय निकायों की दमकल की गाड़ियां बुला ली गई फिर भी आग बुझने का नाम नहीं ले रही| आग बुझाने की कोशिशें जारी है, मौके पर निगम आयुक्त सोमनाथ झरिया सीएसपी हेमंत चौहान और तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल भारी दल बल के साथ मौजूद हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews