रतलाम मेडिकल कॉलेज में आज से शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, मुख्यमंत्री शिवराज ने किया वर्चुअल लोकार्पण

रतलाम

रतलाम, सुशील खरे। रतलाम (ratlam) के शासकीय मेडिकल कॉलेज में पीएसए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट (psa oxygen concentrator plant) आज से शुरू हो गया है। 1 करोड़ से ज्यादा की लागत एवं कश्यप फाउंडेशन द्वारा स्थापित प्लांट का मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने सीमित अतिथियों की मौजूदगी में वर्चुअली लोकार्पण (virtual inauguration) लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के वित्त व जिले के कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने की।

यह भी पढ़ें.. हैलो मैं डॉ प्रभुराम चौधरी बोल रहा हूँ- स्वास्थ्य मंत्री ने पूछा मरीजों का हालचाल

कोरोना की दूसरी लहर में रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड सेंटर में हजारो पॉजिटिव मरीजों का उपचार किया गया।  मेडिकल कॉलेज में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के उपचार के दौरान मुख्य समस्या ऑक्सीजन की कमी रही ऐसे में रतलाम शहर विधायक ने फाउंडेशन के माध्यम से 1 करोड़ रुपयों की ज्यादा लागत से मेडिकल कॉलेज परिसर में ऑटोमेटिक ऑक्सीजन प्लांट लगवाने की घोषणा की थी जिसका आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्चुअल लोकार्पण किया है।

शासकीय मेडिकल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के बाद विद्युत कनेक्शन जोड़कर ऑक्सीजन उत्पादन व आपूर्ति का परीक्षण कर लिया गया है। इस पीएसए प्लांट में सीधे हवा से ऑक्सीजन उत्पादित होगी। इससे मेडिकल काॅलेज के आईसीयू में 140 बेडों पर इलाजरत मरीजों को अनवरत ऑक्सीजन की आपूर्ति हो सकेगी। मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट चालू होना आत्मनिर्भर होने का एक कदम है।

यह भी पढ़ें… प्रदेशभर के जूनियर डॉक्टर्स आज से हड़ताल पर, विश्वास सारंग ने कहा- ‘हठधर्मिता छोड़ें’

यह प्लांट 2 टन आक्सीजन का प्रतिदिन उत्पादन करेगा और प्रति माह 14 लाख रूपये मूल्य की आक्सीजन बनाएगा जिससे प्रतिमाह मेडिकल कॉलेज के 14 लाख रुपयों की बचत होगी। कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त व जिले के कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा सहित रतलाम झाबुआ सांसद गुमान सिंह डामोर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना उपस्थित रहे ।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews