अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कार बरामद की है, जिसमें 2.50 करोड़ की एमडी ड्रग्स पाई गई। इस दौरान ड्रग तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग गए।
मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक राजस्थान से होते हुए यह कार मध्य प्रदेश में आई थी और रतलाम क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम को दिया। इस दौरान कार और अवैध मादक पदार्थ तो पकड़ लिया गया लेकिन इसकी तस्करी का रहे आरोपी फरार हो गए।
पकड़ी गई ढाई करोड़ की ड्रग
जानकारी के मुताबिक माता चौकी प्रभारी के सब इंस्पेक्टर दिनेश राठौर को मूवी के जरिए इस बात की सूचना मिली थी कि एक कार के जरिए लखन मीणा और उसके तीन साथी एमडी ड्रग लेकर जा रहे हैं। ये मावता होते हुए रियावन की तरफ जाने वाले हैं। तभी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत ही इन तस्करों को पकड़ने का प्लान बनाया।
🚨 थाना कालूखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 2.495 किलो MD ड्रग्स की खेप जब्त
▪️ ₹2.50 करोड़ कीमत की MD ड्रग्स बरामद
▪️ तस्करी में प्रयुक्त हुंडई क्रेटा कार भी जप्त
▪️ 4 आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 NDPS एक्ट में प्रकरण दर्ज#RatlamPolice #Mppolice #MDDrugs #NDPS #KaluKheda pic.twitter.com/66t887JRN6— S.P. Ratlam (@SP_RATLAM_MP) August 25, 2026
जंगल में कार छोड़ भागे
मादक पदार्थ के बारे में जानकारी लगने के बाद कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने अपनी टीम के साथ नाकाबंदी शुरू की। तभी आरोपी अपनी कार से मौके पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन वो तेज गति में भागने लगे। 5 किलोमीटर तक पुलिस और तस्करों के बीच चूहे बिल्ली का यह खेल चलता रहा। पुलिस से पीछा छुड़ाने के लिए आरोपियों ने अपनी कार बिलंदपुर के कच्चे रास्ते पर मोड़ दी। ऊबड़ खाबड़ रास्ते में वह ज्यादा दूर तक नहीं जा पाए और फिर जंगल में कार छोड़कर फायरिंग करते हुए भाग निकले। काफी देर तक उन्हें ढूंढा गया लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो गए।
जांच कर रही पुलिस
आरोपियों के भागने के बाद जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली। तब इसमें से एक क्रिस्टल जैसा पदार्थ मिला जिसकी जांच करवाई गई। जांच में ये सामने आया कि ये एमडी ड्रग्स है। 2 किलो 495 ग्राम इस पदार्थ की अनुमानित कीमत ढाई करोड़ बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इतनी बड़ी मात्रा में यह ड्रग्स किसने सप्लाई की इसे कौन खरीदने वाला था, सब कुछ पता किया जा रहा है।






