Ratlam News : चोरों ने शिव मंदिर से चोरी की चांदी की जलाधारी और नाग की प्रतिमा, पढ़े पूरी खबर

Ratlam News : चोरों ने शिव मंदिर से चोरी की चांदी की जलाधारी और नाग की प्रतिमा, पढ़े पूरी खबर

रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम (ratlam) जिले के ताल में प्राचीन शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि चोर ने चांदी की जलाधारी और नाग की प्रतिमा चुरा ले गए। इस चोरी में 7 किलो चांदी की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए है। चोरी की इस वारदात का CCTV फुटेज सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि बदमाश चांदी की जलाधारी को सब्बल से उखाड़ रहे हैं। दो बदमाश मंदिर के गर्भगृह में हैं, एक साथी गर्भगृह से बाहर है।

यह भी पढ़े…अब आप भी रख सकते हैं कूनो के चीतों का नाम, सरकार करवा रही है प्रतियोगिता

बता दें कि यह घटना 18 सितंबर की रात 2 बजे की है। पहले चोरों ने मंदिर का दानपात्र तोड़ा, इसके बाद मंदिर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर गर्भगृह में घुस गए। यहां जलाधारी के ऊपर लगी चांदी की परत उखाड़ ले गए। भगवान भोलेनाथ के गले में लिपटा चांदी का सांप भी चुरा ले गए। यह बदमाश नकाब में हैं, इस वजह से उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला रतलाम के ताल के पास प्राचीन मनुनिया महादेव मंदिर का है। हिंदूवादी संगठनों ने अपने वॉट्सऐप ग्रुप्स में ये CCTV फुटेज वायरल किए हैं, जिससे कि बदमाशों की पहचान हो सके।

यह भी पढ़े…पाकिस्तान में बीमारी से हुई इतने लोगों की मौत, बढ़ी सरकार की चिंताएं

ताल पुलिस द्वार मिली जानकारी के अनुसार CCTV फुटेज के आधार पर खोजबीन कर रहे हैं। फुटेज वायरल किए गए हैं, ताकि हुलिए के आधार पर कोई पहचान लगे और साथ ही सुराग मिल सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews