
रतलाम, डेस्क रिपोर्ट। रतलाम विरियाखेड़ी सिंधू नगर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर प्रबंध समिति के बैनर तले 3 दिवसीय श्रीगुरुनानक देव जी का 553वां प्रकाश पर्व (553rd Prakash Parv of Shri Guru Nanak Dev Ji) का आयोजन 6 नवम्बर को प्रारंभ होकर 8 नवंबर तक चलेगा। सिंधी समाज की मीडिया प्रभारी कविता मुकेश नैनानी ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीगुरुनानक देव जी का प्रकाश उत्सव का कार्यक्रम एक दिन पूर्व दिनांक 7 नवंबर शुक्रवार को स्थानीय श्री झूलेलाल मंदिर संत कंवरराम सिंधू नगर में आनंद उल्लास एवं धार्मिक आस्था के साथ मनाया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 6 और 8 नवंबर को सुबह 6 बजे विशेष 2 दिन संगत द्वारा प्रभात फेरी की सेवा की जाएगी, 7 नवंबर सोमवार को प्रातः 8 बजे से सुखमनी पाठ साहिब की सेवा की जाएगी व सतसंग, भजन कीर्तन, आरती अरदास व सहज पाठ साहिब के भोग की सेवा की जाएगी। तत्पश्चात 1 बजे गुरु का अटूट लंगर बरतेगा।
ये भी पढ़ें – चप्पल छोड़ने वाले मंत्रीजी से विभाग के कर्मचारी ही नाराज, प्रदर्शन कर कही यह बात
8 नवंबर को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी की सेवा व रात को 12 बजे गुरु जन्मोत्सव मनाया जाएगा। समस्त समाजजनों से निवेदन है गुरू प्रकाश पर्व उत्सव के सभी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति देकर धर्म लाभ ले।
ये भी पढ़ें – उमा भारती का खुलासा, ’30 साल पहले ले चुकी संन्यास, फिर से नहीं बदलेगा नाम’
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु झूलेलाल मंदिर के अध्यक्ष ज्ञानचंद कृष्णानी, हीरालाल करमचंदानी, नरेंद्र ममतानी, , मुरली आवतानी, विनोद करमचंदानी, एफ एम धनवानी, गिरधारी वरधानी, राजू परयानी, काली करमचंदानी, श्रीमती डिम्पल भाग्यवानी, पुष्पा करमचंदानी, आशा कुंगवानी, जया परियानी ने निवेदन किया है।
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

