रतलाम: कॉंग्रेस विधायक के खिलाफ खाद लूट मामले में केस दर्ज कराने वाले अधिकारी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

रतलाम: कॉंग्रेस विधायक के खिलाफ खाद लूट मामले में केस दर्ज कराने वाले अधिकारी ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Ratlam News: करीब तीन महीने पहले आलोट में हुए बहुचर्चित खाद लूट मामले में केस दर्ज कराने वाले अधिकारी ने खुदखुशी कर ली है। फरियादी भगतराम यदु ने वेयर हाउस के दफ्तर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर आलोट पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शव को पोस्ट मार्टम के लिए आलोट स्पताल के जाया गया है।

आत्महत्या का कारण अज्ञात

अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नही चला है। पुलिस मामले की जड़ तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। मृतक आलोट के सरकारी खाद गोदाम में पदस्थ था। कहा जा रहा है कि मृतक कल से अपने घर नहीं गया था। जिससे उसकी पत्नी भी परेशान थी। वेयर हाउस में में मंगलवार सुबह सबसे पहले आस-पास के लोगों की नजर पड़ी। जिसके बाद फरियादी की पत्नी और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर आलोट एसडीओपी सहित आलोट पुलिस थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर पहुंचे

विधायक मनोज चावला के खिलाफ दर्ज करवाया था केस

10 नवम्बर 2022 को आलोट में खाद गोदाम में खाद लूटने की घटना सामने आई थी। जिसकी पुलिस में रिपोर्ट भगतराम यदु ने ही करवाई थी। इस मामले में आलोट के विधायक मनोज चावला, पूर्व जिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जादोन और सहित अन्य लोग आरोपी पाए गए थे। जिसके बाद पुलिस ने धारा 520/22 एवं 353 ,332, तथा 392 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इसी प्रकरण के चलते कांग्रेसी विधायक मनोज चावला और एडवोकेट योगेंद्र जादोन फिलहाल इंदौर जेल में हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews